शेयर बाजार : सेंसेक्स 38,749 और निफ्टी भी 11,600 के स्तर पर बंद !!

शेयर बाजार !
business news | Date: 29-Mar-2019 | 18:00:17
29 मार्च 2019,
मुंबई !!
वित्तीय वर्ष 2018-19 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. ऑटो और मेटल कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीददारी और विदेशी कोषों के प्रवाह के अलावा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सेंसेक्स 127 अंक और चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,600 अंक को पार कर गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,748.54 अंक के उच्च स्तर तक गया. अंत में सेंसेक्स 127.19 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 38,672.91 अंक पर बंद हुआ.
इन शेयरों में बढ़त !
सेंसेक्स में वेदांता के शेयर 3.20 फीसदी तक चढ़ गए. वहीं टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ONGC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, HDFC, बजाज फाइनेंस, SBI, HDFC बैंक, HCL टेक, कोल इंडिया, सनफार्मा, इन्फोसिस, रिलायंस और भारती एयरटेल 2.69 फीसदी तक चढ़ गए. जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.08 फीसदी गिरावट के साथ नीचे आया.
ITC, बजाज आटो, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, NTPC, कोटक बैंक और एलएंडटी के शेयर 1.10 फीसदी तक नीचे आ गए. वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 53.90 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 11,623.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 11,630.35 से 11,570.15 अंक के दायरे में रहा. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 69.17 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था.
विदेशी कर्ज फरवरी में 9 फीसदी कम !
इस बीच आरबीआई ने बताया कि भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज फरवरी महीने में नौ फीसदी घटकर 2.81 अरब डॉलर पर आ गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. घरेलू कंपनियों ने फरवरी, 2018 में विदेशी वाणिज्यिक कर्ज (ECB) के जरिये 3.1 अरब डॉलर जुटाए थे. फरवरी में किसी भी कंपनी ने विदेशी बाजार से रुपये वाले बांड मार्ग से धन नहीं जुटाया.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo