पुलवामा हमले का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के लोगों को सताने के लिए नहीं होना चाहिए : महबूबा मुफ्ती !!

महबूबा मुफ्ती !
jammu-kashmir news | Date: 16-Feb-2019 | 17:20:41
16 फरवरी 2019,
श्रीनगर !!
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आगह किया कि हमें शरारती तत्वों को पुलवामा आतंकी हमले का इस्तेमाल लोगों को सताने या परेशान करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए.
हम दर्द और गुस्से को समझते हैं : महबूबा !
महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हम दर्द और गुस्से को समझते हैं. मगर, हमें जम्मू कश्मीर के लोगों को सताने या परेशान करने के लिए शरारती तत्वों को इसे एक बहाने के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. उन्हें किसी और के कृत्य को क्यों सहना चाहिए? हमें लोगों को हमारे आंसुओं का इस्तेमाल करने देने के बजाय एकजुट होने की जरूरत है.’’
PDP प्रमुख की यह टिप्पणी जम्मू में हिंसक प्रदर्शन और राज्य के बाहर कुछ स्थानों पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में आई है.
मज़हबों और पहचानों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाएगा !
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ दर्द और आक्रोश के इस वक्त में, हमें बांटने की कोशिशें होंगी. मज़हबों और पहचानों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाएगा. हिन्दू बनाम मुस्लिम. जम्मू बनाम कश्मीर. हमारे दर्द को इस तरह की शैतानी योजनाओं को कामयाब होने में इस्तेमाल नहीं होने देना चाहिए.’’ उन्होंने अपने ट्वीट में एक अफ्रीकी लोकोक्ति , ‘कुल्हाड़ी भूल जाती है लेकिन पेड़ को याद रहता है’ का जिक्र किया जिसका मतलब है कि जिस पर बीतती है वो ही उस तकलीफ को याद रखता है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo