वंदे भारत एक्सप्रेस पर 2 महीने में तीसरी बार पथराव, खिड़की के शीशे टूटे !!

वंदे भारत एक्सप्रेस !
uttar-pradesh news | Date: 20-Feb-2019 | 18:02:55
20 फरवरी 2019,
नई दिल्ली !!
वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार को एक पत्थर फेंका गया जिससे इसकी खिड़की के शीशे टूट गए. भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी के साथ दो महीने में ऐसी तीसरी घटना हुई है. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलगाड़ी टुंडला स्टेशन पार कर रही थी तभी यह घटना घटी. इस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी का संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ है.
ट्रायल रन के दौरान रेलगाड़ी पर फेंके थे पत्थर !
इससे पहले दिल्ली और आगरा के बीच पिछले साल दिसम्बर में ट्रायल रन के दौरान भी रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे. उस महीने में इस तरह की एक और घटना हुई थी.
फैक्ट्री में 18 महीने में इस ट्रेन का हुआ निर्माण !
पथराव की पहली घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उन इलाकों में अभियान की शुरुआत की थी जहां रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 18 महीने में इस ट्रेन का निर्माण किया गया है. सेमी हाई स्पीड ‘ट्रेन 18’ का नाम हाल ही में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रखा गया है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo