बिहार : छात्रा को सदस्य बनाने को दो गुटों में हिंसक संघर्ष, पांच छात्र गंभीर जख्मी कॉलेज परिसर में अफरातफरी !!

crime news | Date: 23-Aug-2019 | 11:52:19
23 अगस्त 2019
मुजफ्फरपुर !!
एक छात्रा को छात्र संघ का सदस्य बनाने के लिए छात्रों के दो संघों में हिंसक झड़प हो गई. ये मामला मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह महाविद्यालय का है. इस झड़प में कई छात्र घायल हो गए. मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज में गुरुवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब दो छात्र संघ आपस में भिड़ गए. लाठी-डंडे से लैस होकर छात्रों ने विज्ञान भवन के पास एक-दूसरे से जमकर गुत्थम-गुत्थी की. कॉलेजकर्मी व छात्र-छात्राओं से भी दुर्व्यवहार किया. कॉलेजकर्मियों के बाइक को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भी किया|
कॉलेज परिसर में अफरातफरी !
कॉलेज में हुई इस हिंसक झड़प में दोनों गुट से पांच छात्र जख्मी हो गए जिनका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. कॉलेज प्रशासन व काजी मोहम्मदपुर पुलिस के पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग निकले. पुलिस के साथ QRT की भी टीम मौके पर पहुंची थी. सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर ढाई बजे तक कॉलेज परिसर में अफरातफरी मची रही.
इस संबंध में RDS कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एक नाजमद और कई अज्ञात के खिलाफ FIR कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं. फिलहाल कॉलेज और इसके आसपास तनाव का माहौल बना हुआ है. प्राचार्य की ओर से काजी मोहम्मदपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे वे अपने सहकर्मियों के साथ अपने कक्ष में बैठकर कॉलेज से संबंधित कार्य निबटा रहे थे|
SSP मनोज कुमार को सूचना दी !
इस बीच एक कर्मी ने जानकारी दी की कॉलेज परिसर के विज्ञान भवन के पास कुछ उपद्रवी तत्व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट कर रहे हैं. कॉलेजकर्मी के मना करने पर वे लोग उनसे भी भिड़ गए है. इस पर वे तत्काल स्थानीय थाना और SSP मनोज कुमार को सूचना दी. पुलिस को देखते हुए सभी उपद्रवी भाग निकले|
RDS कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि एक गुट एक छात्रा को अपने संघ से जोड़ना चाह रहा था. लेकिन, छात्रा ने इसमें रुचि नहीं ली. इसे लेकर कॉलेज परिसर में मारपीट व तोड़फोड़ हुआ. बीच-बचाव करने गए कॉलेजकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo