तमिलनाडु : लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी रजनीकांत की पार्टी, किसी को समर्थन देने से किया इंकार !!

रजनीकांत !
tamil-nadu news | Date: 17-Feb-2019 | 15:18:45
17 फरवरी 2019,
तमिलनाडु !!
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ही तमिलनाडु में राजनीति में बड़ी डेवलपमेंट सामने आई है. करीब सालभर पहले राजनीति में आने का एलान करने वाले रजनीकांत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की लेकर अपनी पार्टी की तस्वीर साफ कर दी है. रजनीकांत ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते ही किसी भी दल को समर्थन नहीं की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि किसी भी दल को उनकी तस्वीर इस्तेमाल नहीं करने देंगे.
रजनीकांत ने किया ऐलान !
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते हुए रजनीकांत ने कहा, ''हमारी पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है. मेरी तस्वीर और पार्टी का सिंबल किसी भी प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.''
रजनीकांत के राजनीति में आने के एलान के साथ उन्हें भाजपा का करीबी माना जा रहा था. पर कुछ वक्त पहले उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे विपक्षी दलों के लिए खतरा बताया था. रजनीकांत का मानना है कि तमिलनाडु में पानी की समस्या सबसे बड़ी है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र में बनने वाली सरकार राज्य की इस दिकक्त का समाधान करेगी.
39 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था ऐलान !
हालांकि रजनीकांत की तरह राजनीति में आने का एलान कर चुके कमल हासन राज्य सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कमल हासन ने कुछ दिन पहले ही आधिकारिक बयान देते हुए राज्य की सभी 39 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था. कमल हासन पहले ही रजनीकांत के साथ किसी भी तरह का गठबंधन करने से इंकार कर चुके हैं. कमल हासन का मानना है कि उनकी राजनीति रजनीकांत से पूरी तरह अलग है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo