Fri 22, Feb 2019
Fri 22, Feb 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

लोकसभा चुनाव : मायावती-अखिलेश का कांग्रेस को झटका, दोनों ने मिलकर तैयार किया सीट शेयरिंग फॉर्मूला !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

अखिलेश यादव और मायावती !



uttar-pradesh news | Date: 05-Jan-2019 | 11:21:17

05 जनवरी 2019,

नई दिल्ली !! 

2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से सहारे उतरने को बेताब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश की दो बड़ी पार्टी BSP (बहुजन समाज पार्टी) और समाजवादी पार्टी ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को करीब-करीब अंतिम रूप दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग के मुद्दे पर BSP प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात भी हुई है.

सूत्रों ने बताया कि दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. सूबे में कुल 80 सीटें हैं. SP और BSP ने मात्र छह सीटें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद बने SP-BSP गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल किये जाने की उम्मीद थी. लेकिन दोनों ही पार्टियां कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के इस गठबंधन के महागठबंधन में बदलने की उम्मीद कम दिख रही है.

तीनों ही पार्टियों का नहीं आया कोई आधिकारिक बयान !

सीट शेयरिंग और कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं दिये जाने के मुद्दे पर तीनों ही पार्टियों का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. समाजवादी पार्टी, BSP और कांग्रेस में सियासी तल्खी तब बढ़ गई थी जब वह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ी. समाजवादी पार्टी और BSP ने कांग्रेस पर गठबंधन को साथ नहीं लेकर चलने का आरोप लगाया था.

तीनों राज्यों के चुनाव में जब कांग्रेस जीती तो समाजवादी पार्टी और BSP ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया. दोनों पार्टियों को उनके टिकट पर जीते विधायकों को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी. कांग्रेस ने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दे दी थी. उन्होंने कहा था, "हमने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन दिया है, फिर भी कांग्रेस ने हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया. ऐसी हरकत कर कांग्रेस ने यूपी में हमारा रास्ता साफ कर दिया है."

चंद्रशेखर राव का भी कर चुके हैं समर्थन !

अखिलेश यादव फेडरल फ्रंट बनाने की कोशिश कर रहे के चंद्रशेखर राव का भी समर्थन कर चुके हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि चंद्रशेखर राव कांग्रेस और भाजपा से अलग फ्रंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं, यह स्वागत योग्य है. हम उनसे मिलने हैदराबाद जाएंगे.

ध्यान रहे कि 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद अखिलेश यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. लेकिन इस गठबंधन को खास सफलता नहीं मिली थी. विधानसभा की कुल 403 सीटों में कांग्रेस मात्र सात और समाजवादी पार्टी 47 सीट जीतने में कामयाब रही थी. वहीं बहुजन समाज पार्टी मात्र 19 सीटों पर सिमट गई थी. भाजपा ने 312 सीटों पर कब्जा जमाया था.

BSP खाता खोलने में रही नाकामयाब !

2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो मोदी लहर में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और BSP पस्त दिखी. इस चुनाव में कांग्रेस दो, समाजवादी पार्टी पांच सीटें ही जीत सकी थी. वहीं BSP खाता खोलने में भी नाकामयाब रही.

लगातार खराब प्रदर्शनों को देखते हुए अखिलेश ने कांग्रेस से दूरी बना ली और मायावती के साथ जाने का एलान किया. दोनों ने सहयोग ने फूलपुर, गोरखपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में शानदार सफलता हासिल की. तीनों सीटों पर चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था. अब दोनों पार्टियों को उम्मीद है कि वह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को पटखनी देगी.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • भाजपा से नाराज हुई अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल, बोलीं- हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र !!

  • यूपी : मायावती और अखिलेश यादव ने किया सीटों का ऐलान, जानें कहां कौन लड़ेगा चुनाव !!

  • पाकिस्तान से क्रिकेट पर बैन हो तो बाकी खेलों पर भी लगे पाबंदी : राजीव शुक्ला !!

  • मुलायम सिंह का बयान- समाजवादी पार्टी खत्म होने के डर से BSP से आधी सीटों माने अखिलेश !!

  • यूपी : ओमप्रकाश राजभर की खत्म हुई भाजपा से नाराजगी, अमित शाह ने मानी कई शर्तें !!

  • कांग्रेस से गठजोड़ की अटकलों पर RLD का विराम, SP-BSP के साथ बना रहेगा गठबंधन !!

  • पूर्व भाजपा सासंद वेदांती के बिगड़े बोल, कश्मीर की सुरक्षा को हिंदू- मुस्लिम से जोड़ा !!

  • वंदे भारत एक्सप्रेस पर 2 महीने में तीसरी बार पथराव, खिड़की के शीशे टूटे !!

  • मेरठ : शहीद के अंतिम संस्कार में ठहाके लगाते दिखे भाजपा मंत्री, बाद में मांगी माफी !!

  • क्या यूपी में टूटेगा महागठबंधन ? कांग्रेस ने RLD को दिया 11 सीटों का ऑफर !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo