देश पर मंडरा रहा आर्थिक मंदी का खतरा, इसे गंभीरता से ले केंद्र सरकार : मायावती !!

मायावती !
uttar-pradesh news | Date: 18-Aug-2019 | 12:09:27
18 अगस्त 2019,
लखनऊ !!
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का खतरा है और व्यापारी वर्ग परेशान है. उन्होंने केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा, "देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव, हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है. व्यापारी वर्ग भी काफी दु:खी व परेशान हैं. छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं. केंद्र इसे पूरी गंभीरता से लें|
सरकार सतर्क रहती तो क्या यह संभव था ?
बसपा मुखिया लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं. वह समय-समय पर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं. इससे पहले मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, "राजस्थान में कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी छह आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था? शायद कभी नहीं"|
मायावती ने कहा कि सरकार को जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाना चाहिए कि वह उनकी भलाई के लिए काम कर रही है. मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ये बातें कहीं|
उनके हित और भलाई के लिए काम कर रही है सरकार !
उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात की तरफ इशारा करते हुए कहा "जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है, तो वहां के लोगों को इस बात का एहसास होना चाहिए कि सरकार उनके हित और भलाई के लिए काम कर रही है, जैसा कि दावा किया जा रहा है"|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo