दिल्ली : कांग्रेस का आरोप- छठ पूजा पर साफ पानी मुहैया कराने में केजरीवाल सरकार नाकाम !!

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कांग्रेस के नेता !
delhi-ncr news | Date: 11-Nov-2018 | 15:35:52
11 नवंबर 2018,
नई दिल्ली !!
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने छठ पूजा को लेकर घाटों की स्थिति पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमेशा से दिल्ली की तरफ हरियाणा से दो बार पानी छोड़ा जाता था. पहली बार में सारी गंदगी निकल जाती थी और दूसरी बार साफ पानी आता था ताकि स्वच्छ पानी से लोग स्नान कर सकते हैं. अभी तक एक भी बार पानी नहीं छोड़ा गया है. माकन ने कहा कि यमुना के आसपास इस समय कीचड़ है.
केजरीवाल सरकार पर लेटलतीफी का लगाया आरोप !
माकन ने केजरीवाल सरकार पर लेटलतीफी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार समय के मुताबिक पानी मांगने में पूरी तरह असफल रही है. माकन ने कहा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पूर्वांचल के हैं जबकि वह भी पानी के लिए हरियाणा पर दबाव नहीं बना पाए. यह दोनों की नाकामी है.
छठ पूजा के लिए घाटों का निर्माण पर माकन ने कहा कि NGT से छठ घाट निर्माण करने के लिए इजाजत मांगनी चाहिए थी. मगर केजरीवाल सरकार ने इतनी भी जहमत नहीं उठाई. उन्होंने कहा, ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिजली के लिए छठ समितियों को खुद अप्लाई करना पड़ रहा है, हमेशा पहले छठ घाटों के लिए सरकार बिजली दिया करती थी इस बार छठ समितियों को खुद अप्लाई करना पड़ रहा है.
केजरीवाल दिल्ली में दुबई में छुट्टी मना रहे हैं !
अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण इस समय चरम पर है. छठ पूजा आ गई है और इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में दुबई में छुट्टी मना रहे हैं. इस समय केजरीवाल को जनता को बचाने के लिए दिल्ली में होना चाहिए था और इस समय किसी को पता भी नहीं है कि केजरीवाल दुबई क्यों गए हैं?

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo