यूपी : CM योगी का सपा-बसपा पर निशाना, हमारे काम से डरकर लुटेरे एक हो गए !!

योगी आदित्यनाथ !
uttar-pradesh news | Date: 28-Mar-2019 | 16:07:24
28 मार्च 2019,
लखनऊ !!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे काम से डर कर ही ये लुटेरे एक हो गए हैं.
जो हम कर रहे हैं वो पहले क्यों नहीं हुआ ?
उन्होंने एक साथ कई ट्वीट्स किए और कहा, "मैं हर जनपद में अपनी सरकार के 24 महीनों में किये कार्यों का रिपोर्ट कार्ड ले कर जा रहा हूं. पढ़िए, सोचिए और समझिए फिर तुलना भी कीजिए. जो हम कर रहे हैं वो पहले क्यों नहीं हुआ? शायद हमारे काम से ही डर कर ये लुटेरे एक हो गए हैं और आपको जाति एवं धर्म के नाम पर भरमाने की कोशिश करेंगे. सावधान."
उन्होंने कहा, "आज मैं अपने मेरठ शहर में रहूंगा. मेरठ, जो क्रिकेट के मजबूत बल्लों के लिए मशहूर है जिससे खिलाड़ी क्रिकेट मैदान में चौके, छक्के मारते हैं, लेकिन इस बार लोकतंत्र के महापर्व में मेरठ की जनता भ्रष्टाचारी और परिवारवादी राजनेताओं के छक्के छुड़ाएगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है."
किसान हमारा अन्नदाता है !
योगी ने निशाना साधते हुए कहा, "गन्ना किसानों के हितैषी बनने वालों ने ही उन्हें सबसे ज्यादा लूटा, ठगा है. बसपा सरकार में हर साल औसतन 11,000 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान हुआ. सपा सरकार में हर साल औसतन 19,000 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ. हमने दो साल से कम में ही 58,673 करोड़ का भुगतान किया. किसान हमारा अन्नदाता है."
उन्होंने कहा, "बसपा ने अपने कार्यकाल में 21 चीनी मिलों को षड्यंत्र के तहत बेच दिया, जिसकी अभी जांच भी चल रही है. सपा की सरकार में 10 मिले बन्द रहीं, सरकार ने कुछ नहीं किया. किसान अपना गन्ना लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हुआ. गन्ना खेतों में सूख गया, किसानों को मजबूर हो कर गन्ने को खेतों में जलाना पड़ा. हमने सभी बंद मिलों को चलाने की व्यवस्था की और उनकी पेराई क्षमता भी बढ़ाई गई. इन ठगों से सावधान. अब दोनों एक हो गए हैं आपको फिर ठगने के लिये। सावधान रहिये.'
35952 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा एक्सप्रेस-वे !
मुख्यमंत्री ने कहा, "किसी शहर की समृद्धि उसकी देश-दुनिया से कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है. मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे 35952 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. साथ ही दिल्ली से जुड़ने वाले और कई राजमार्गों के चौड़ीकरण से केंद्र और राज्य सरकारें, मेरठ की समृद्धि सुनिश्चित करेंगी."
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo