गाजियाबाद : शातिर ठग निकली पति-पत्नी की जोड़ी, सुनार को लगाया चूना !!

सुनार को ठगा !
crime news | Date: 11-Nov-2019 | 12:14:36
11 नवंबर 2019,
गाजियाबाद !!
ग्राहकों के साथ ठगी के वाकये तो अक्सर सामने आते हैं लेकिन गाजियाबाद में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो दुकानदारों खासकर जूलर्स को ठगी का शिकार बना रहा है. ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का है जहां पति-पत्नी के रूप में आए दो लोगों ने एक सुनार को हजारों का चूना लगा दिया. पीड़ित सुनार ने स्थानीय पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है. CCTV फुटेज भी पुलिस को दिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है|
जूलरी शॉप चलाने वाले अक्षय गुप्ता ठगी का शिकार !
मामला विजयनगर के क्रॉसिंग इलाके का है जहां जूलरी शॉप चलाने वाले अक्षय गुप्ता ठगी का शिकार हुए हैं. अक्षय की मानें तो उनकी शॉप पर पति-पत्नी के रूप में दो लोग आए. दोनों ने उनसे सोने की चेन और पेंडेंट दिखाने को कहा. दोनों ने दुकानदार को इस बात के लिए राजी कर लिया कि चेन और पेंडेंट वे अपने घर दिखाने के लिए ले जा रहे हैं और इसके बदले गारंटी के तौर पर एक ब्रेसलेट छोड़ जा रहे हैं. सामान पसंद पड़ने पर वे उसे खरीदेंगे और ब्रेसलेट वापस ले जाएंगे|
काफी देर बाद जब पति-पत्नी दुकान पर नहीं लौटे और अक्षय ने उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. बाद में दुकानदार उस ब्रेसलेट को लेकर टेस्टिंग सेंटर गया तो पता चला कि ब्रेसलेट के कुंडे पर हॉलमार्क की मोहर लगी है और केवल वही असली है, बाकी पूरा ब्रेसलेट नकली है. इसके बाद स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की गई. दुकानदार के मुताबिक कई और ऐसे जूलर्स हैं जो ऐसी ठगी का शिकार हुए हैं|
इलाके के कई जूलर्स में हड़कंप !
शॉप में लगे CCTV कैमरे में दोनों की तस्वीर कैद हो गई है जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि ठगी करने वाले पति-पत्नी कार से आए थे और देखने में अच्छे घर के जान पड़ रहे थे. इस घटना के बाद इलाके के कई जूलर्स में हड़कंप मच गया है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo