उन्नाव रेप मामला : पीड़िता के परिजनो का धरना, चाचा को पैरोल की मांग !!

uttar-pradesh news | Date: 30-Jul-2019 | 10:48:46
30 जुलाई 2019
लखनऊ !!
परिजनों ने सरकार से पीड़ित लड़की के चाचा को पैरोल दिलाने की मांग की है. 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता की चाची की मौत हो गई थी.
उन्नाव हादसे में क्षतिग्रस्त कार (फाइल फोटो) उन्नाव हादसे में क्षतिग्रस्त कार (फाइल फोटो)
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए एक्सीडेंट मामले में परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया है| परिजनों ने मृतक चाची के अंतिम संस्कार से भी मना कर दिया है| इस बीच परिजन लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं|
परिजनों का कहना है कि जब तक पीड़िता के चाचा को पैरोल नहीं मिलती है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. परिजनों ने सरकार से पीड़िता के चाचा को पैरोल दिलाने की मांग की है. बता दें, 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता की चाची की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद से ही शव को रखकर परिजनों का धरना-प्रदर्शन जारी है|
इसी बीच योगी सरकार ने एक्सीडेंट मामले की जांच CBI से कराने का सिफारिशी पत्र, केंद्र को भेज दिया| इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह रविवार को दुर्घटना के बाद से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं| पीड़ित पक्ष ने इस दुर्घटना के लिए भी दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर ही आरोप लगाएं हैं|
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को तीन निजी सुरक्षा कर्मी दिए गए थे, लेकिन कार में जगह नहीं होने के कारण पीड़िता ने सुरक्षा कर्मियों से वहीं रुकने के लिए कहा था| उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटना का मामला लगता है, क्योंकि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था|
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं| इसी बीच देखा गया कि ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग पुता हुआ था जो मामले में किसी बड़ी साजिश का इशारा करते हैं|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo