तेजस्वी का वार- 23 के बाद भूचाल आने पर डायनासोर की तरह गायब होंगे भाजपा-JDU !!

तेजस्वी यादव !
bihar-jharkhand news | Date: 07-May-2019 | 13:29:02
07 मई 2019,
पटना !!
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के पास आते-आते विपक्षी दलों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं. बिहार में महागठबंधन कर भाजपा-NDA को चुनौती देने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को फिर भाजपा पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि अब भाजपा वाले भी हार मानने लगे हैं, ये लोग 23 मई के बाद डायनासोर की तरह गायब होने वाले हैं.
बिना सहयोग की सरकार ही नहीं बना सकते : तेजस्वी !
राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि आज देखिये राम माधव भी कह रहे हैं कि बिना सहयोग की सरकार ही नहीं बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब भाजपा के लोग कहते हैं महामिलावटी गठबंधन है, तो क्या भाजपा के लोग चुनाव के बाद किसी का सहयोग नहीं लेंगे, आप देखिएगा इनकी कथनी और करनी बहुत अंतर है.
भाजपा के साथ-साथ तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 23 तारीख को भूचाल आएगा, देखिएगा कोई ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव कितने महीने के अंदर हो जाए पता नहीं. उन्होंने कहा कि 23 के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे और भाजपा-JDU में लड़ाई होना तय है. पूर्व डिप्टी CM बोले कि 23 के बाद नीतीश कुमार और नीतीश कुमार की पार्टी रहेगी तब ना, आप देखिए डायनासोर की तरह ये लोग गायब होने वाले हैं.
चुनाव के बाद बन सकती हैं परिस्थितियां !
गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा नेता राम माधव का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं जहां भाजपा को सहयोगियों की जरूरत पड़े. इसी के बाद से विपक्ष कह रहा है कि भाजपा खुद ही हार मान चुकी है.
तेजस्वी से पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया. सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर लिखा था कि आज से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने भाजपा सरकार का काउंटडाउन भी शुरू कर दिया.
लालू यादव के बिना हो रहा है चुनाव !
आपको बता दें कि बिहार में एक लंबे समय के बाद लालू यादव के बिना चुनाव हो रहा है और विपक्ष की अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं. भाजपा-JDU के गठबंधन के सामने राजद-कांग्रेस-रालोसपा का महागठबंधन खड़ा है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo