स्वाती मालीवाल ने CM खट्टर को लिखा पत्र, आरोपी बाबा के खिलाफ की कार्रवाई की मांग !!

महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल !
delhi-ncr news | Date: 24-Aug-2019 | 17:11:34
24 अगस्त 2019,
नई दिल्ली !!
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने गुरुग्राम में एक बाबा द्वारा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है| दिल्ली महिला आयोग में एक शिकायत मिली जिसमें ज्योति गिरी नाम के एक बाबा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
कई महिलाओं और लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न !
आयोग ने बताया कि बाबा हरियाणा के गुरुग्राम में ग्राम बहोड़ा कलां में महाकाल मंदिर में एक आश्रम बना कर रहता है| शिकायत में बताया गया कि इस मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किए जा रहे हैं। शिकायत में बताया कि एक अनजान लड़की जो बाबा द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई है, यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उसने बताया कि वह बाबा पिछले काफी दमे से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उस बाबा ने पिछले 20 सालों से आश्रम में रहने वाली कई महिलाओं और लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।
लोगों के खिलाफ 2 FIR दर्ज !
लड़की ने कहा कि उसको बाबा और उसके सहयोगियों से जान का खतरा है| शिकायतकर्ता ने आयोग को बताया कि इस बारे में पुलिस को कई शिकायतें करने के बावजूद आज तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस से जुड़े हरियाणा के कई बड़े नेताओं के साथ कथित बलात्कारी बाबा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हरियाणा पुलिस ने बाबा के खिलाफ तो FIR दर्ज नहीं की है, मगर मामले को उठाने वाले लोगों के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo