सरकार गठन के बाद शेयर बाजार की ऐतिहासिक शुरुआत, 40 हजार के पार सेंसेक्स !!

शेयर बाजार !
business news | Date: 31-May-2019 | 10:21:58
31 मई 2019,
मुंबई !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को नई सरकार का गठन हुआ. इस नई सरकार के गठन के बाद भारतीय शेयर बाजार की ऐतिहासिक शुरुआत हुई. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 40 हजार के पार खुला. यह भारतीय बाजार के इतिहास में पहली बार है जब सेंसेक्स की ऐसी शुरुआत हुई है.
वहीं निफ्टी भी 12000 के पार निकल गया. निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ 12005 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इसके पहले 23 मई को एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बाजार ने यह स्तर टच किया था. चुनावी नतीजों वाले दिन यानी 23 मई को सेंसेक्स 40,124 के स्तर पर पहुंच गया था. यह अब तक का उच्चतम स्तर है.
कोल इंडिया में सबसे अधिक 3.32 फीसदी की तेजी !
शुरुआती कारोबार में कोल इंडिया में सबसे अधिक 3.32 फीसदी तेजी देखने को मिली. इसी तरह एशियन पेंट, भारती एयरटेल, HCL और एलएंडटी के अलावा TCS के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.इस बीच, ONGC के शेयर 1 फीसदी तक टूट गए. दरअसल, ONGC का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 31 फीसदी घटकर 4,045 करोड़ रुपये पर आ गया.
कंपनी को चौथी तिमाही के दौरान उत्पादन में कमी के साथ साथ दाम में गिरावट का भी खामियाजा भुगतना पड़ा. कंपनी के मुताबिक जनवरी- मार्च 2019 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 5,915 करोड़ रुपये से घटकर 4,045 करोड़ रुपये रह गया. ONGC के अलावा NTPC, महिंद्राएंडमहिंद्रा, रिलायंस और HUL के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते देखे गए.
चार गुना से अधिक बढ़ा कोल इंडिया का मुनाफा !
कोल इंडिया के शेयर में इतनी बड़ी तेजी की वजह कंपनी के नतीजे रहे. बता दें कि कंपनी का लाभ मार्च 2019 में समाप्त तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 6,024.2 करोड़ रुपये हो गया. अधिक बिक्री और कम व्यय के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी - मार्च अवधि में कंपनी को 1302 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में , कंपनी का शुद्ध लाभ (कर बाद मुनाफा) 148 प्रतिशत बढ़कर 17,462.18 करोड़ रुपये रहा. वर्ष 2017-18 में कंपनी का मुनाफा 7,038.44 करोड़ रुपये था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo