मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह, अब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को याद आए पुराने दिन !!

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ !
delhi-ncr news | Date: 31-May-2019 | 16:55:36
31 मई 2019,
नई दिल्ली !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 57 मंत्रियों के साथ शपथ ली. इस बार मोदी कैबिनेट में 21 नई चेहरों को शामिल किया गया है. कई दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. इन नेताओं में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यवर्धन के पास खेल और सूचना एवं प्रसारण जैसे अहम मंत्रालय थे.
ट्वीट करके पुरानी यादों को ताजा किया !
जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शपथ ग्रहण के दूसरे दिन यानी आज सुबह ट्वीट करके पुरानी यादों को ताजा किया. राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा, 'PM मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सेवा करना बड़े सौभाग्य और सम्मान की बात थी. पीएम मोदी के साथ बिताए गए हर एक पल के दौरान मैं महान राष्ट्र के प्रति उनकी दृष्टि, ऊर्जा और प्रतिबद्धता का साक्षी रहा हूं. मोदी जी का आभार'
एक और ट्वीट में राज्यवर्धन राठौड़ ने लिखा, 'पिछले पांच सालों में अरुण जेटली जी, वेकैंया नायडू जी और स्मृति ईरानी जी के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा. इनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. हर एक को आभार.'
सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद राठौड़ ने जॉइन की थी भाजपा !
10 सितंबर 2013 को भारतीय सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद राठौड़ ने भाजपा जॉइन की थी. 2014 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से जीतने के बाद 9 नवंबर 2014 को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बने थे. 3 सितंबर 2017 को राठौड़ को खेल राज्य मंत्री बनाया गया. इसके बाद मई 2018 में राज्यवर्धन राठौड़ को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo