दिल्ली : रेलवे पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या !!

crime news | Date: 16-Aug-2019 | 17:06:38
16 अगस्त 2019
नई दिल्ली !!
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे बूथ पर तैनात रेलवे पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है|
2016 से रेलवे पुलिस में तैनात था !
मृतक की पहचान नरेश पवार के रूप में हुई है. वह. नरेश पवार मूल रूप से बागपत का रहने वाला था और दिल्ली के हकीकत नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था. मृतक के दो बच्चे भी हैं|
पुलिस के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल नरेश पवार रेलव बूथ पर तैनात था, लेकिन वह नहीं आया. शुक्रवार सुबह 8:30 बजे उसका शव रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास मिला. मृतक पुलिसकर्मी का शव बैठने की अवस्था में मिला. शव के पास से पुलिस को 9 MM की पिस्तौल भी बरामद हुई है|
परिवार से भी पूछताछ की जा रही है !
दूसरी तरफ गाजियाबाद के कविनगर इलाके में शुक्रवार को दारोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक दारोगा का नाम मधुप है और वह बागपत में तैनात था. पुलिस को लाश को कब्जे में ले लिया है और सुसाइड नोट की तलाश की जा रही है. पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है. परिवार से भी पूछताछ की जा रही है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo