फिर संसदीय दल की नेता चुनी गईं सोनिया गांधी, 12.13 करोड़ वोटरों को कहा धन्यवाद !!

सोनिया गांधी !
delhi-ncr news | Date: 01-Jun-2019 | 11:12:30
01 जून 2019,
नई दिल्ली !!
संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक में सोनिया गांधी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. फिर से नेता चुने जाने पर सोनिया गांधी ने कांग्रेस को वोट करने वालों का धन्यवाद किया.
राहुल ने पार्टी की शर्मनाक हार के बाद की थी इस्तीफे की पेशकश !
पिछले हफ्ते कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के बाद यह मीटिंग हो रही है, जिसमें राहुल गांधी ने पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे ठुकरा दिया गया था. कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि लोकसभा में उसके सिर्फ 52 सांसद हैं. विपक्ष का दर्जा पाने के लिए एक पार्टी के पास कम से कम 55 सांसद होने जरूरी हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सिर्फ 44 संसद पहुंचे थे. 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी मात मिली है. इस चुनाव में भाजपा को अपने दम पर 303 सीटें मिलीं, जो उसके इतिहास में सबसे ज्यादा है.
एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े हैं. वहीं कांग्रेस नेता उनसे अपना फैसला बदलने की मांग कर रहे हैं. कई प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफे पर भी अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस शर्मनाक हार के बाद पार्टी स्तर पर आमूल-चूल बदलाव करेगी ताकि लोगों के बीच संदेश जाए कि वह भी समय-समय पर बड़े बदलाव कर सकती है.
PM मोदी के शपथ ग्रहण में भी शामिल हुए थे राहुल गांधी !
सोमवार को राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. दो दिन बाद ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें राहुल एसयूवी चला रहे हैं और उनका डॉगी पिडी कार की पिछली सीट पर बैठा है. 30 मई को राहुल गांधी PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे. अब देखना यह है कि कांग्रेस से नेता विपक्ष किसे चुना जाता है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo