'योग्य युवाओं की कमी' वाले बयान पर घिरे रोजगार मंत्री, मायावती-प्रियंका ने बताया भारतीयों का अपमान !!

प्रियंका गांधी, संतोष गंगवार और मायावती !
uttar-pradesh news | Date: 15-Sep-2019 | 15:39:51
15 सितंबर 2019,
लखनऊ !!
केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार 'रोजगार कम नहीं, उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी' वाले अपने बयान पर घिर गए हैं। कांग्रेस, BSP समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री द्वारा इसे उत्तर भारतीयों का अपमान बताया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं, ये नहीं चलेगा।
जो नौकरियां थीं, वो आर्थिक मंदी ने छिन ली : प्रियंका !
प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, 'मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं, वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।'
उधर, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के बयान को अत्यंत शर्मनाक बताया। उन्होंने मांग भी की कि केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
मायावती बोलीं- शर्मनाक बयान के लिए देश से माफी मांगे गंगवार !
मायावती ने ट्वीट किया, 'देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।'
केंद्रीय मंत्री गंगवार ने अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह रोजगार मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं, इसलिए उनको हकीकत पता है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने स्पष्ट कहा कि खासकर उत्तर भारत में अच्छी शिक्षा प्राप्त युवाओं की कमी है। उन्होंने कहा, 'देश में रोजगार की कमी नहीं है। उत्तर भारत में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, वो इस बात का सवाल करते हैं कि जिस पद के लिए हम रख रहे हैं, उस क्वॉलिटी का व्यक्ति हमें कम मिलता है।'
मंत्री ने रोजगार देने के सरकारी प्रयासों का किया जिक्र !
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'आजकल अखबारों में रोजगार की बात आ रही है। हम इसी मंत्रालय को देखने का काम कर रहे हैं और रोज ही इसको मॉनिटर करने का काम करते हैं। जो बात हमारी समझ में आई है, मैं इतना ही कह सकता हूं कि देश के अंदर रोजगार की कमी नहीं है।' केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि रोजगार की कमी नहीं है, बल्कि बहुत अवसर हैं। उन्होंने रोजगार देने के सरकारी प्रयासों का भी जिक्र किया।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo