दुस्साहस : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भतीजी से 5 लाख कैश, 20 के गहने और कार लेकर फरार !!

प्रतीकात्मक तस्वीर
crime news | Date: 26-Jul-2019 | 17:15:11
26 जुलाई 2019
जमदेशपुर !!
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की अब आमदमी तो छोड़िये विप परिवारों के साथ भी लूट जैसे बड़े अपराध को अंजाम देने में इन्हे कोई दर नहीं जी हाँ कुछ हुआ जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भतीजी निशा कोड़ा को जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लूट लिया गया| जमशेदपुर में सोनारी कागलनगर के निरमल नगर में निशा कोड़ा को जमीन देने के नाम पर 5 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये के गहने के साथ उनकी स्कोडा कार को भी लूट लिया गया.
कपाली निवासी ताजदार आलम के खिलाफ दो नकाबपोश लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप हैं. निशा कोड़ा ने बताया कि मानगो कपाली निवासी ताजदार आलम नाम के व्यक्ति से करीब डेढ़ वर्ष पहले उनका परिचय हुआ था|
धीरे-धीरे वह निशा के घर आने लगा. कपाली में जमीन दिलाने के नाम पर ताजदार आलम ने उनसे बिष्टुपुर स्थित एक बैंक से 5 लाख रुपये निकलवाए. निशा नकद लेकर अपनी स्कोडा कार में ताजदार के साथ कपाली के लिए रवाना हुई. निशा का आरोप है कि रास्ते में ताजदार ने दो नकाबपोश लोगों को गाड़ी रोककर बैठा लिया.
इसके बाद थोड़ी देर में तीनों ने मिलकर महिला को बंधक बना लिया. उन लोगों ने महिला के साथ मारपीट की. जब महिला ने घर में रखे जेवर की जानकारी नहीं दी तो अपरधियों ने महिला के नाखून तोड़ दिए और पिटाई की. उसके बाद महिला ने रास्ते में कपाली पुलिस की जीप देखकर गाड़ी से छलांग लगा दी.
पुलिस ने पहले गाड़ी से गिरी महिला की आपबीती सुनी. फिर उसे लेकर सोनारी थाने पहुंची. जहां देर रात तक घटनाक्रम के संबंध में पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ करते रहे.
घटना के बाद निशा का परिवार इस कदर सहमा हुआ है कि घटना के बारे में बात करने से ही इनकार कर दिया. उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक अपराधियों को पकड़ पाती है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo