आज गुजरात जाएंगे PM मोदी, जनसभा करने के बाद मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद !!

PM मोदी और मां हीराबेन !
delhi-ncr news | Date: 26-May-2019 | 10:59:26
26 मई 2019,
अहमदाबाद !!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे. पार्टी की गुजरात इकाई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन करेगी. चुनाव नतीजे आने के बाद अपने गृह राज्य की पहली यात्रा के दौरान मोदी अपनी मां हीराबेन से यहां उनके आवास पर आशीर्वाद लेंगे.
सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे मोदी !
PM मोदी और अमित शाह शाम 5 बजे अहमदाबाद हवाईअड्डा पहुंचेंगे और पार्टी के नेता, समर्थक और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रमुख उनकी अगवानी करेंगे. मोदी हवाईअड्डा के पास सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, वहां से वह खानपुर कार्यालय जाएंगे. भाजपा की प्रदेश इकाई उनका अभिनंदन करेगी और बाद में वे पास स्थित जेपी चौक पर समर्थकों को संबोधित करेंगे.
इसके बाद वह अपनी मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे. मोदी गांधीनगर राजभवन में रात्रिविश्राम करेंगे. मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां से उन्होंने 4.79 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता. कल PM मोदी ने ट्वीट कर अपने दौरे के बारे में जानकारी दी थी.
लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत !
बता दें कि भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. पार्टी ने 543 सीटों में से 303 सीटों पर कब्जा जमाया है. जबकि nda ने 353 सीटों अपने नाम की हैं. वहीं upa को 96 और अन्य को 93 सीटों मिली हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo