एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है NDA सरकार, 350 का आंकड़ा पार !!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी !
delhi-ncr news | Date: 23-May-2019 | 17:29:28
23 मई 2019,
नई दिल्ली !!
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर NDA की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने को तैयार है. दोपहर 3 बजे तक सामने आए रुझानों में NDA 350 का आंकड़ा छू चुका है. नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में उत्तर भारत का अहम रोल रहा. हिमाचल-उत्तराखंड की वादियों से लेकर उत्तर प्रदेश के मैदान तक, बिहार की पूर्वी हवा से लेकर राजस्थान की मिट्टी तक. हर जगह भगवा-भगवा हो गया. इन्हीं राज्यों के दम पर नरेंद्र मोदी का 300+ मिशन पूरा हो गया. उत्तर भारत की करीब 200 सीटों में से भाजपा और उनके साथियों के खाते में 170 सीटें गईं.
यूपी में गठबंधन फेल, मोदी की सुनामी में बन गई रेल !
सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पिछली बार भाजपा ने 71+ सीटें लाकर इतिहास रचा था. अमित शाह का दावा था कि इस बार पार्टी 74+ जाएगी, लेकिन सामने सपा-बसपा का गठबंधन था. अब जब रुझान सामने हैं तो भाजपा यूपी में 59 सीटें + एक अपना दल यानी 60 सीटें लाने में कामयाब रही हैं.
तो वहीं सपा-बसपा का गठबंधन मिलकर भी 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और 18 पर सिमट गया. यहां मोदी नाम की आंधी ऐसी चली कि अमेठी में राहुल गांधी की सीट भी खतरे में दिख रही है.
काम आई पहाड़ों की जवानी !
उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र यानी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मोदी नाम का जादू चला. हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं, यहां करीब 70 फीसदी वोट भाजपा के पास गया. तो वहीं उत्तराखंड की 5 सीटों पर भी भाजपा की जीत हुई है. यानी दोनों राज्यों की 9 सीटों पर भगवा परचम लहराया है.
दिल्ली के दिल में मोदी !
‘सातों सीटें मोदी को’ इसी नारे के दम पर भाजपा ने दिल्ली में हुंकार भरी. कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं हुआ और इसी का फायदा भाजपा को मिला. दिल्ली में भाजपा ने इस बार गौतम गंभीर, हंसराज हंस, मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों को उतारा था. दिल्ली में 56 फीसदी वोट भाजपा के खाते में गया है.
राजस्थान-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ !
उत्तर भारत के जिन तीन राज्यों में कांग्रेस को करिश्मे का इंतजार था, वहां पर उसके साथ खेल हो गया. राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा गठबंधन को, मध्य प्रदेश में 29 में से 28 और छत्तीसगढ़ में 11 में 8 सीटें मिली हैं. चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस के हौसले बुलंद थे, लेकिन कांग्रेस का जादू यहां नहीं चल सका.
बिहार में बहार है !
जिस बिहार में पांच पार्टियां मिलकर भाजपा-JDU-लोजपा को रोकने में लगी थीं, वहां पर उनका पूरा सफाया हो गया. राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा-JDU के गठबंधन में 38 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि महागठबंधन सिर्फ 2 सीटों पर ही सिमट कर रह गया. राजद लगातार जातिगत समीकरण को साध रही थी, लेकिन मोदी मैजिक के सामने सबकुछ फेल दिखा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo