J&K : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले मुख्य सचिव- चरणबद्ध तरीके से हटेगी पाबंदी, नहीं गई एक भी जान !!

मुख्य सचिव बी. आर. सुब्रमण्यम !
jammu-kashmir news | Date: 16-Aug-2019 | 15:50:12
16 अगस्त 2019,
श्रीनगर !!
आर्टिकल 370 समाप्त करने के बाद से केंद्र सरकार लगातार जम्मू-कश्मीर के हालात पर नजर बनाए हुए है। आज प्रदेश के हालात को लेकर मुख्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य सचिव बी. आर. सुब्रमण्यम ने कहा कि सीमा पार से होनेवाले आतंकवाद को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से अहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और अभी तक किसी मौत की खबर नहीं है और न ही किसी के गंभीर तौर पर घायल होने की खबर नहीं है। आनेवाले दिनों में पाबंदियों में छूट दी जाएगी और आज से कई स्थानों में टेलिफोन, लैंडलाइन सुविधाएं बहाल की जाएंगी।
सोमवार से खुलेंगे स्कूल, कई इलाकों में टेलिफोन सेवा बहाल !
मुख्य सचिव ने कहा कि आज शुक्रवार की प्रार्थना के बाद भी पूरे राज्य में स्थिति सामान्य रही। उन्होंने कहा, 'आनेवाले दिनों में और छूट बढ़ाई जाएगी। वीकेंड के बाद क्षेत्रवार स्कूल खुलते जाएंगे। सरकारी दफ्तर खुल गए हैं और बड़ी संख्या में कर्मचारी भी आज पहुंचे हैं। आज से कुछ हिस्सों में फोन सेवा बहाल की गई है और आनेवाले दिनों में इसे क्षेत्रवार सभी हिस्सों में फिर से बहाल किया जाएगा।'
मुख्य सचिव ने कहा कि आनेवाले दिनों में क्षेत्रवार लोगों के आवागमन में भी छूट दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा, 'शांति बहाली के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान किसी एक शख्स की भी जान जाने की खबर नहीं है। फिर से स्पष्ट कर दूं अब तक किसी की जान नहीं गई और न ही गंभीर रूप से घायल होने की ही कोई घटना हुई है। शांति बहाल करने के लिए सरकार और प्रशासन को स्थानीय जनता का भरपूर सहयोग चाहिए। 22 में से 12 जिलों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।'
प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में !
पाकिस्तान के दुष्प्रचारों पर मुख्य सचिव ने कहा, 'सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद घाटी में लगातार अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देने की कोशिश करते रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों ने प्रदेश के युवाओं को भड़काकर अलगाववादी गतिविधियों में शामिल किया है। इन्ही पक्षों को देखते हुए एहतियात के तौर पर कुछ कदम उठाए गए हैं। इससे पहले प्रदेश में कई बार सुरक्षा कारणों से पाबंदी लग चुकी है।'
मुख्य सचिव ने कहा, 'इस दौरान लोगों को जरूरी सामान, दवाइयों की कोई कमी न हो इसका ध्यान रखा गया। हज से आने और जानेवाले यात्रियों का खास ख्याल रखा गया ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। मीडियाकर्मियों के लिए भी पर्याप्त संख्या में पास दिए गए ताकि वह अपना काम कर सकें। शनिवार और रविवार को ईद से पहले पर्याप्त छूट दी गई थी। 14-15 अगस्त को खास तौर पर कुछ अतिरिक्त सतर्कता रखी गई। सीमापार की गतिविधियों को देखते हुए यह अतिरिक्त सतर्कता परिस्थितिजन्य थी। पाकिस्तान की ओर से लगातार शांतिपूर्ण स्थिति को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।'
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo