मोदी-शाह ने डिनर के बहाने NDA को समझाया मिशन 2022 का एजेंडा !!

PM मोदी !
delhi-ncr news | Date: 22-May-2019 | 10:47:41
22 मई 2019,
नई दिल्ली !!
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा नेतृत्व ने मिशन 2022 पर काम शुरू कर दिया है. जब समूचा विपक्ष EVM को बड़ा मुद्दा बनाने में जुटा था, तब अशोका होटल की डिनर पार्टी में NDA के सहयोगियों को नरेंद्र मोदी और अमित शाह 2022 का एजेंडा समझा रहे थे. नतीजों के बहाने बुलाई गई इस डिनर पार्टी के जरिए भाजपा ने न केवल सहयोगियों को साधा, बल्कि यह भी बता दिया कि अगले चार से पांच साल उन्हें किस ट्रैक पर चलना है.
इससे पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर हुई NDA की बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित हुए. इसमें से कुछ प्रस्ताव मिशन 2022 से जुड़े रहे. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समय से पहले की प्लानिंग भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है, जो वह विपक्ष के मुकाबले के लिए दो कदम आगे का दांव चलने के लिए जानी जाती है. अशोका होटल में डिनर के लिए कई टेबल लगे थे. NDA के सबसे वरिष्ठ नेताओं के लिए मोदी-शाह के साथ बैठने की व्यवस्था थी. इसमें सबसे वरिष्ठ नेता अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल थे.
क्यों खास है वर्ष 2022 ?
दरअसल, 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में भाजपा ने अपनी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को इस वर्ष तक पूरा करने का टारगेट तय किया है. 2022 को सरकारी उपलब्धियों के जरिए भाजपा ने यादगार बनाने की योजना बनाई है. मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई मीटिंग में पारित हुए प्रस्ताव का यह हिस्सा मौजू है-हम संकल्प करते हैं कि 2022 में, भारत जब आजादी के 75 साल पूरे करेगा, हमारा प्रयास है कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस मजबूत, समृद्ध, विकसित और समावेशी भारत का सपना देखा हम उन सपनों को पूरा करें और उन्हें आकार दें. प्रस्ताव के इस हिस्से से पता चलता है कि भाजपा के प्लान में 2022 की कितनी अहमियत है.
क्या है आगे का प्लान ?
NDA के प्रस्ताव में आधारभूत संसाधनों के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 100 लाख करोड़ की पूंजी निवेश किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ. कहा गया कि 25 लाख करोड़ रुपये खेत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खर्च होंगे. मकसद है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम बन जाए. इन कदमों के साथ भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होगा. एक बार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी.
NDA को यकीन- सरकार हमारी ही बनेगी !
मोदी सरकार बनने के अनुमान व्यक्त किए हैं. NDA को भी बहुमत से जीत की पूरी आस है. मोदी-शाह की ओर से बुलाई गई NDA की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव में यह स्पष्ट लिखा है- हमारी समर्पित कार्यशैली एवं दृष्टिकोण के आधार पर, NDA परिवार को यकीन है कि भारत के लोग एक बार फिर से देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देंगे, जिसका वह पूरी तरह से हकदार हैं.
इन मुद्दों पर NDA ने जताई चिंता !
NDA ने इस दौरान न केवल पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर गहरी चिंता जताई, बल्कि कैग, चुनाव आयोग, पुलिस, सुरक्षा बलों और न्यायपालिका से लेकर अन्य संस्थानों पर विपक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया. कहा कि संस्थाओं पर व्यवस्थित हमले से हम समान रूप से चिंतित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जाति-पाति नहीं बल्कि गरीबी ही सबसे बड़ी नैरेटिव है. NDA एक राजनीतिक गठबंधन से अधिक है. यह विकास और समृद्धि के एक बड़े राष्ट्रीय चित्र के साथ क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है. वोटबैंक की राजनीति और विपक्ष की पुरानी राजनीतिक सोच के खिलाफ NDA की ऊंची दीवार है. 20वीं सदी की राजनीति 21 वीं सदी के युवा मतदाताओं को खास प्रभावित नहीं कर सकी.
बताए जीत के कारण !
NDA की बैठक महज 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के एजेंडे तक ही नहीं सिमटी, बल्कि अतीत पर भी चर्चा हुई. 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और NDA की जीत के कौन से कारण रहे, इस पर भी बैठक में नेताओं ने चर्चा की. NDA को विकास के एजेंडे के साथ विविधता का गठबंधन बताते हुए कहा गया कि 2014 में NDA की सरकार इसलिए बनी, क्योंकि UPA सरकार में देश भ्रष्टाचार, क्रोनी कैपिटलिज्म और आर्थिक रुकावटों से घिरा हुआ था. जनता में भाजपा और NDA ने आशा का संचार किया. यही जीत की वजह रही.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo