मायावती बोलीं- अपराध और बढ़ती महंगाई से त्रस्त है राज्य की जनता !!

मायावती !
uttar-pradesh news | Date: 17-Jun-2019 | 18:45:14
17 जून 2019,
लखनऊ !!
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के दायरे में निम्न आय वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की जनता त्रस्त है.
अराजकता जैसी स्थिति अति-दुःखद, अति-चिन्ता का विषय !
मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “उप्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के साथ-साथ सर्वसमाज की बहन- बेटियों की जान एवं इज्जत-आबरू के सम्बंध में अराजकता जैसी स्थिति अति-दुःखद और अति-चिन्ता का विषय है.”
उन्होंने कहा, “सरकारी दावों के विपरीत पूरे प्रदेश में हर प्रकार के जघन्य अपराधों की बाढ़ से जनता में त्राहि-त्राहि.” मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की क़ीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की.
क्या यह वृद्धि सौभाग्य को दुर्भाग्य योजना में नहीं बदल देगी ?
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उप्र की त्रस्त जनता और BPL परिवारों पर भी बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके उन्हें तेज झटका देने की सरकार की तैयारी घोर निन्दनीय है.” मायावती ने राज्य सरकार से पूछा, “लोकसभा चुनाव के बाद क्या भाजपा सरकार इसी रूप में उप्र की 20 करोड़ जनता को आघात पहुँचाएगी? क्या यह वृद्धि सौभाग्य को दुर्भाग्य योजना में नहीं बदल देगी?”
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo