जेल में ही रहेगा गुरमीत राम रहीम, पेरोल की अर्जी खारिज !!

गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा !
crime news | Date: 09-Aug-2019 | 18:58:07
09 अगस्त 2019,
नई दिल्ली !!
गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को सुनारिया जेल प्रशासन से निराशा हाथ लगी है. जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट को आधार बना कर राम रहीम की पेरोल को रद्द कर दिया है. बता दें कि गुरमीत राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर की तरफ से गुरमीत की मां नसीब कौर की बीमारी का हवाला देते हुए हाई कोर्ट में 5 दिन पहले पेरोल की अर्जी दाखिल की थी. अर्जी में गुरमीत राम रहीम के लिए 3 सप्ताह का पेरोल मांगा गया था|
गुरमीत की मां ने स्वास्थ्य संबंधित मांगी थी जानकारी !
हाई कोर्ट में इस पर संज्ञान लेते हुए सुनारिया जेल अधीक्षक को 5 दिन में गुरमीत राम रहीम की पेरोल पर फैसला करने को कहा था. जिसके बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा जिला प्रशासन से गुरमीत की मां नसीब कौर के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी मांगी थी|
पंजाब HC ने अस्थायी ज़मानत देने से किया था इनकार !
बता दें कि इससे पहले भी राम रहीम की पेरोल की याचिका खारिज हो गई थी. इससे पहले डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने अस्थायी ज़मानत देने से इनकार कर दिया था. उसने ने अपनी दत्तक पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल मांगी थी. गुरमीत राम रहीम फिलहाल साध्वियों से बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के दोष में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo