MP : कंप्यूटर बाबा का दावा- कांग्रेस के संपर्क में भाजपा के 4 विधायक !!

कंप्यूटर बाबा !
madhya-pradesh news | Date: 25-Jul-2019 | 15:19:00
25 जुलाई 2019,
भोपाल !!
बुधवार को सदन में लगे झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि मध्य प्रदेश नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार और विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ निर्देश देंगे सभी को कांग्रेस में शामिल करा लिया जाएगा. कंप्यूटर बाबा ने बताया कि सभी चार विधायक भाजपा से खासे नाराज हैं और किसी भी दिन कांग्रेस में शामिल हो सकते है. बाबा ने किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया.
किसी भी पार्टी ने नहीं दी अपनी प्रतिक्रिया !
हालांकि, बाबा ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, कि ये विधायक कौन है और किस क्षेत्र से आते है. बाबा के इस बयान के बाद अभी तक किसी भी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है.
शिवराज की विधानसभा क्षेत्र में हुआ अवैध खनन !
कम्प्यूटर बाबा केशर बाग रोड इलाके में कान्ह और सरस्वती नदी का दौरा करने पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने कई वृक्ष लगाए. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला. उन्होंने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा की सबसे ज्यादा शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र में ही अवैध खनन हुआ है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo