विपक्ष में बढ़ी हलचल : राहुल-शरद से मुलाकात के बाद अब सोनिया से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू !!

चंद्रबाबू नायडू !
delhi-ncr news | Date: 19-May-2019 | 16:34:21
19 मई 2019,
नई दिल्ली !!
लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले ही विपक्षी दलों में हलचल तेज गई है. विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कवायद में जुटे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू अब UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि नायडू शाम पांच बजे सोनिया गांधी आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे. इसस पहले नायडू ने आज एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और NCP प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की. कुछ देर पहले नायडू ने CPM नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की है.
मायावती-अखिलेश से सकारात्मक रही नायडू की मुलाकात !
बता दें कि पिछले करीब 24 घंटे में चंद्रबाबू नायडू ने दो बार राहुल गांधी और शरद पवार से मुलाकात की है. दोबारा मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब नायडू ने शनिवार शाम को लखनऊ जाकर BSP अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, मायावती और अखिलेश यादव से नायडू की मुलाकात सकारात्मक रही है.
ममता बनर्जी से भी मुलाकात कर चुके हैं नायडू !
नायडू केंद्र में गैर भाजपा की सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शुक्रवार को नायडू ने CPIM महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके अगले दिन नायडू ने राहुल गांधी और शरद पवार से मुलाकात की. इससे करीब एक सप्ताह पहले नायडू ने पश्चिम बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.
200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा NDA : चंद्रबाबू !
वहीं, चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि इस चुनाव में NDA 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा. विपक्षी पार्टियां चाहे तो एक साथ एक मंच पर आकर सरकार बना सकती है. नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी (TDP) पहले NDA में शामिल थी लेकिन चुनाव के एलान से कुछ महीने पहले वह गठबंधन से अलग हो गयी. जिसके बाद से नायडू प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo