भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, मौजूद कार्यकर्ताओ ने किया जोर-शोर से स्वागत !!

अमित शाह !
delhi-ncr news | Date: 23-May-2019 | 16:38:07
23 मई 2019,
नई दिल्ली !!
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस समय भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं और उनके अलावा भी भाजपा के कई बड़े नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद हैं. उनकी गाड़ी पर फूलों की वर्षा हो रही है. भाजपा मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद है. अमित शाह हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर विजय उद्घोष कर रहे हैं.
चीन और जापान के राष्ट्रप्रमुखों ने मोदी को दी बधाई !
दुनियाभर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं और चीन और जापान के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई भेजी है. भूटान के PM ने भी उनके लिए शुभकामानाएं भेजी हैं. इसके अलावा नेपाल, श्रीलंका, इजरायल से भी बधाई संदेश आ चुके हैं. वहीं वाराणसी में PM मोदी की जीत का दायरा बढ़ता जा रहा है. इस समय प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 3.85 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.
इसके अलावा CM योगी ने ट्वीट कर कहा कि ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करने के लिए देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की संगठनात्मक रणनीति से ही यह संभव हुआ है. भाजपा के करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
आडवाणी ने दी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई !
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्रभाई मोदी को भाजपा को चुनाव में इस अभूतपूर्व विजय की ओर ले जाने के लिए हार्दिक बधाई. भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अमित भाई शाह और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाजपा का संदेश हरेक वोटर तक पहुंचाने के लिए विशाल प्रयास किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी को जीत की बधाई दी है. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से सभी 25 सीटों पर YSR कांग्रेस क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है. इसके अलावा राज्य के विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को अब तक के रुझानों में 150 सीटें मिलती दिख रही हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo