बारिश से लखनऊ-पटना समेत चंडीगढ़ में हालात खराब, यूपी में 9 की मौत, स्कूल बंद !!

यूपी में बारिश !
uttar-pradesh news | Date: 27-Sep-2019 | 16:22:28
27 सितंबर 2019,
नई दिल्ली !!
सितबंर खत्म होने में बस तीन दिन बचे हैं लेकिन बारिश है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा चंडीगढ़ में भी जोरदार बारिश हो रही है. चंडीगढ़ में बारिश की वजह से की जगह जाम लग गया है. पटना के कई इलाकों में भी जलभराव हो गया है. यूपी में कल से हो रही बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. लखनऊ में आज नर्सरी से बारहवीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं|
बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील !
उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश से अब तक 9 लोगो की मौत हुई है. चंदौली में 3, अमेठी में 2, भदोई में 2 और अयोध्या-वाराणसी में एक-एक मौत हुई है. वाराणसी में देर रात से हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. घरों के आगे हुए जलजमाव से लोग परेशान हैं. कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया है. लोग खुद नालियों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं|
लगातार 24 घंटे की बारिश से पटना शहर का हाल भी बदहाल है. पटना के कंकड़बाग़ इलाक़े में सड़क पर जल जमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. प्रशासन की तरफ से तमाम दावे किए गए थे, लेकिन 24 घंटे की बरसात ने तमाम दावों की पोल खोल दी है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन के पास सड़क पर नाले का पानी बह रहा है|
दरभंगा में मूसलाधार बारिश से मुसीबत !
बिहार का दरभंगा भी मूसलाधार बारिश से मुसीबत में है. पूरा शहर झील में तब्दील हो चुका है. दरभंगा टावर सहित तमाम मुख्य सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पानी भरने से मरीजोम की परेशानी बढ़ गई है. OPD, ICU, औषधि विभाग, शिशु विभाग सहित कई विभाग पानी में डूबे हैं. हर साल बारिश के बाद दरभंगा का यही हाल हो जाता है. बावजूद इसके कोई तैयारी नहीं की जाती है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo