अगले 2 से 3 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश !!

फाइल फोटो !
delhi-ncr news | Date: 16-May-2019 | 15:38:50
16 मई 2019,
नई दिल्ली !!
कल यानी बुधवार की ही तरह आज यानी गुरुवार को भी मौसम करवट ले सकता है. अगले दो से तीन घंटों के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली NCR के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. इससे पहले बुधवार को जमकर बारिश हुई थी. इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया था.
बादल बना रही है अरब सागर से आ रही नाम हवाएं !
मौसम विभाग की DDGM बीपी यादव के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में आई यह तब्दीली एक ताकतवर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से है. यहां पर एक के बाद दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुका है, जिसके चलते अरब सागर से आ रही नाम हवाएं बादल बना रही है. खास बात यह है इन बादलों की मोटाई काफी है और इसमें आसमानी बिजली उमड़ घुमड़ रही है. पंजाब, राजस्थान से शुरू हुई यह मौसमी गतिविधि हरियाणा. दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना असर दिखा रही है.
मौसम विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल डॉ मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, उत्तर भारत में मौसम का बदला हुआ. मिजाज दो चीजों की वजह से है. पहला फैक्टर है वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दूसरा फेक्टर है अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाएं. इस समय पाकिस्तान सेक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत में दाखिल हो चुका है, जिसकी वजह से राजस्थान और हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन चुका है. इसके चलते बादल उमड़ने को मरने लगे हैं.
17 मई तक जारी रहेगा आंधी पानी का सिलसिला !
डॉ. महापात्रा का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में इसी तरह से रुक रुक कर आंधी पानी का सिलसिला 17 मई तक जारी रहेगा. इसकी वजह से पहाड़ों पर भी मौसम में बदलाव देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इस समय अभी मानसून का वक्त नहीं हुआ है. अंडमान निकोबार की बात करें तो यहां पर मानसून की दस्तक देने का सामान्य समय 20 मई है और यह उम्मीद है कि 20 मई के आसपास अंडमान निकोबार में मानसून दस्तक दे दे देगा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo