कम नहीं हो रहीं आजम खान की मुश्किलें, कोर्ट के नोटिसों से पटा घर का मेन गेट !!

आजम खान !
uttar-pradesh news | Date: 24-Sep-2019 | 13:19:15
24 सितंबर 2019,
रामपुर !!
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ केस दर केस दर्ज होने के बाद अब उनके घर के बाहर कोर्ट से मिला नोटिस भी चस्पा होना शुरू हो गया है। रामपुर स्थित आजम खान के आवास के मेन गेट पर उनके खिलाफ जमीन हड़पने समेत तमाम केसों से जुड़े कोर्ट नोटिस चिपके मिले।
पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला का नाम भी शामिल !
रामपुर के गंज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा आजम खान के आवास के मेन गेट पर नोटिस चिपकाए गए हैं। नोटिस में आजम खान के अलावा उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का नाम भी शामिल है। बता दें कि आजम खान के खिलाफ 80 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी हैं।
हाल ही में आजम के खिलाफ 2013 के एक मामले में 16,500 रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर क्वॉलिटी बार की जमीन कब्जाने का आरोप हैं। क्वॉलिटी बार जिला सहकारी संघ (DCDF) की दुकानों में संचालित था। आरोप है कि आजम ने यह दुकान अपनी पत्नी राज्यसभा सदस्य तंजीन फातिमा के नाम आवंटित करा ली थी। अब बार संचालक ने आजम के करीबी DCDF के पूर्व चेयरमैन मास्टर जाफर, सेवानिवृत्त CO आलेहसन खां और सहकारी संघ के तत्कालीन सचिव कामिल खां के खिलाफ लूट आदि धाराओं में FIR लिखाई हैं।
भैंस चोरी समेत कई मामले !
आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक ताबड़तोड़ दर्ज हो रही FIR में भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी, जेल की जमीन पर कब्जे, चुनाव के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने, जमीन हड़पने, अवैध रूप से संपत्ति हथियाने, हरे पेड़ों को कटवाने जैसे करीब 6 दर्जन से ज्यादा केस जुड़ गए हैं। भैंस चोरी समेत कई अन्य मामलों में आजम ने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo