नरेंद्र मोदी से मिले नीरज शेखर, कुछ ही देर में भाजपा में शामिल होंगे !!

अनुराग ठाकुर के साथ नीरज शेखर !
delhi-ncr news | Date: 16-Jul-2019 | 13:17:49
16 जुलाई 2019,
नई दिल्ली !!
समाजवादी पार्टी और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले नीरज शेखर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. इससे पहले नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात करने के लिए नीरज शेखर, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ संसद भवन पहुंचे. PM मोदी के साथ मुलाकात के बाद नीरज शेखर दोपहर 12.30 बजे भाजपा में शामिल होंगे.
अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं नीरज शेखर !
राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं. दिवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पूर्व में भाजपा के मुखर आलोचक रहे हैं और लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि "राष्ट्रहित में हमारा लक्ष्य मोदी को हटाना है और मतदाता और कार्यकर्ता इस बात को अच्छी तरह जानते हैं. उनको यह भी मालूम है कि अगर मोदी दोबारा जीतते हैं तो कैसी स्थिति पैदा होगी."
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo