अज्ञात बदमाशों ने RJD के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर की हत्या !!

RJD के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का भतीजा !
crime news | Date: 02-Feb-2019 | 11:19:36
02 फरवरी 2019,
पटना !!
बिहार में कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार के तमाम दावों के बीच अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं. क्या आम क्या खास कोई बदमाशों के आतंक से नहीं बच रहा है. शुक्रवार को सीवान जिले में RJD के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला प्रतापपुर गांव का है.
एक खोखा और 3 जिन्दा कारतूस बरामद !
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा और 3 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं. मृतक युवक का नाम मो. यूसुफ है. घटना के बाद सीवान के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और अपराध के हर एंगल पर गौर किया जा रहा है.
पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन वर्तमान में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. वह पूर्व पत्रकार राजदेव रंजन समेत हत्या के कई मामलों में आरोपी हैं. RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का सीवान समेत आसपास के कई जिलों में दबदबा रहा है.
दिनदहाड़े बस स्टैंड पर AK-47 से की गई गोलीबारी !
इससे पहले शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत हो गई. वहां दिनदहाड़े बस स्टैंड पर AK-47 से गोलीबारी की गई. मुजफ्फरपुर में घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को मार गिराया गया. बस स्टैंड पर इस गोलीबारी को वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo