संसद के सेंट्रल हॉल में संसदीय दल की बैठक, 8 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे PM मोदी !!

PM मोदी !
delhi-ncr news | Date: 25-May-2019 | 17:02:43
25 मई 2019,
नई दिल्ली !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र संसद के सेंट्रल हॉल में थोड़ी देर में नए सांसदों से मिलेंगे. NDA के सभी सांसद संसद भवन पहुंचने लगे हैं. बता दें कि नरेंद्र मोदी पहले भाजपा सांसदों की बैठक में नेता चुने जाएंगे, इसके बाद NDA की बैठक होगी. NDA के नेता चुने जाने के बाद PM मोदी रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे PM मोदी !
आज रात 8 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे PM नरेंद्र मोदी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी दे दी शुक्रवार को कैबिनेट ने 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की थी और राष्ट्रपति से इसे तत्काल प्रभाव से भंग करने का आग्रह किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों को बुलाए जाने पर विदेश मंत्रालय के सूत्र ने कहा- किसी विदेशी नेता को बुलाने पर अभी फैसला नहीं हुआ है. शपथ ग्रहण 30 मई को होगा.
मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे PM मोदी !
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट कर कहा- मैं मां का आशीर्वाद लेने कल शाम को गुजरात जाऊंगा. उसके बाद मैं काशी जाऊंगा. परसों काशी जाकर भरोसा जताने के लिए लोगों को शुक्रिया करूंगा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo