सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल : PM मोदी ने जोधपुर में 'पराक्रम पर्व' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन !!

PM मोदी !
rajhasthan news | Date: 28-Sep-2018 | 17:31:31
28 सितंबर 2018,
जोधपुर !!
2 साल पहले भारत के जांबाजों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में घुसकर पाकिस्तान की शह में पल रहे आतंकियों को मारा था. सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रही है. इसी सिलसिले में PM मोदी आज राजस्थान के जोधपुर में हैं. जोधपुर एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने किया. प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
पराक्रम पर्व नाम की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन !
PM ने जोधपुर के मिलिट्री स्टेशन में पराक्रम पर्व नाम की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में सेना के साहस, मारक क्षमता के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भूमिका दिखाई जाएगी. प्रधानमंत्री ने आज सुबह कोणार्क वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. इस मौके पर एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया. इस फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह हवारे जवान LOC पार कर पीर पंजाल सेक्टर में पहुंचे थे.
29 और 30 सितंबर को आम लोगों के लिए खोली जाएगी प्रदर्शनी !
सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सेना की कोणार्क कोर जोधपुर समेत जैसलमेर, अहमदाबाद और भुज मिलिट्री स्टेशन में ‘पराक्रम पर्व’ मना रही है. 29 और 30 सितंबर को प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खोली जाएगी.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo