प्रयागराज : कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी- जजों को डराते और धमकाते रहते है राहुल गांधी !!

PM मोदी !
uttar-pradesh news | Date: 16-Dec-2018 | 17:44:02
16 दिसंबर 2018,
लखनऊ !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के अंदावा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान वे कांग्रेस पर खूब बरसे. इससे पहले PM मोदी ने यहां पर कुंभ कमांड और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया. PM इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक संगम तट पर गंगा पूजन में शामिल हुए. PM मोदी !
जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की करते है कोशिश : PM !
PM ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस के नेताओं की यह प्रवृत्ति रही है. इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है और जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है. PM ने कहा कि ये उनकी राजशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बर्बाद करने को उकसाती रहती है. PM ने कहा कि हाल में ही हमने देखा कि कैसे उन्होंने न्यायपालिका के सर्वोच्च न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई. PM मोदी के मुताबिक जजों को ड़राने धमकाने की ये कोशिश उनकी पुरानी सोच का हिस्सा रही है.
> PM मोदी ने कहा कि इस बात को प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्यायपालिका क्यों पसंद नहीं है? नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी के लोग वो दिन याद करें जब इस पार्टी की सर्वोच्च नेता द्वारा यहां जनमत को अपमानित करने काम किया गया था? क्या ये लोकतंत्र का अपमान नहीं था?
> सरकार का पूरा प्रयास है कि यहां भारत के गौरवशाली अतीत के दर्शन और वैभवशाली भविष्य की झलक दुनिया को दिखने को मिले : PM मोदी
> केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि ये आयोजन दर्शनीय, दार्शनिक और दिव्य बने : PM मोदी
> नमामि-गंगे परियोजना में करीब 150 घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसमें से करीब 50 घाटों का काम पूरा हो गया है : PM मोदी
> आज जो प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है उसमें गंगाजी की सफाई और यहां के घाटों के सुंदरीकरण से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं : PM मोदी
> 1700 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवेज-ट्रीटमेंट प्लांट्स से शहर के करीब एक दर्जन नालों को सीधे गंगा जी में बहने से रोका जा सकेगा : PM मोदी
> सरकार का प्रयास है कि इस बार अर्धकुंभ में तप से तकनीक तक के हर पहलू का अनुभव दुनियाभर के लोगों को मिल सके : PM मोदी
> अध्यात्म, आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी भव्य और बेजोड़ हो सकती है, इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं, इसकी कोशिश की जा रही है : PM मोदी
> सरकार ने कुंभ के दौरान कनेक्टिवटी से लेकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है. कुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे मंत्रालय इस बार भी अनेक नई ट्रेनें चलाने जा रहा है : PM मोदी
> इस बार सभी श्रद्धालु अक्षयवट के दर्शन कर सकेंगे. कई पीढ़ियों से ये अक्षयवट किले में बंद था. लेकिन इस बार यहां आने वाला हर श्रद्धालु स्नान करने के बाद अक्षयवट के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकेगा : PM मोदी
> तप, तपस्या, संस्कृति, संस्कार की धरती तीर्थराज प्रयाग के जन-जन को मेरा सादर प्रणाम : PM मोदी
> PM मोदी यहां पर कई योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo