अमेरिका से ट्रेड वॉर के चलते अब भारत के करीब आ रहा है चीन, दोस्ती को मजबूत करने के दिए संकेत !!

PM मोदी और शी चिनफिंग !
business news | Date: 29-Jun-2018 | 16:26:19
29 जून 2018,
नई दिल्ली !!
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से कारोबार में संरक्षणवादी नीति अपनाए जाने के चलते एशिया के कूटनीतिक समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं। 1962 की जंग के बाद एक साल पहले ही सीमा पर 70 दिनों तक चले गतिरोध के बावजूद अमेरिका के चलते चीन और भारत करीब नजर आ रहे हैं। मई के बाद से अब तक चीन ने कारोबारी मामलों में भारत से दोस्ती को मजबूत करने के कई संकेत दिए हैं।
हटाई गई ऐंटी-कैंसर ड्रग्स पर इंपोर्ट ड्यूटी !
चीन ने भारत से गैर-बासमती चावल के निर्यात को आसान कर दिया है। ऐंटी-कैंसर ड्रग्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है। इसके अलावा बाढ़ के सीजन में दोनों देशों के बीच नदियों के जल के बहाव का डेटा देने पर भी चीन ने सहमति जताई है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और PM नरेंद्र मोदी के बीच अप्रैल के बाद से अब तक दो बार मिल चुके हैं। चीन, कनाडा, मेक्सिको और यूरोपियन यूनियन के खिलाफ टैरिफ में इजाफा कर अमेरिका ने एक तरह से ट्रेड वॉर को आमंत्रण दिया है। इसके चलते ये सभी देश अमेरिका पर भी जवाबी कार्रवाई करने में जुटे हैं।
चीन अब एक और मोर्चा खोलने के मूड में नहीं !
इसी के चलते पिछले सप्ताह भारत ने भी अमेरिका से आयात होने वाली 29 चीजों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत स्थित एक थिंक टैंक के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर बिपुल चटर्जी ने कहा, 'चीन को पता है कि यह ट्रेड वॉर अभी कुछ दिन या कुछ महीनों में खत्म नहीं होने वाला है।' उन्होंने कहा, 'ऐसे में चीन अब एक और मोर्चा खोलने के मूड में नहीं है। अब उसका पूरा फोकस अमेरिका से ही निपटने में है।'
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo