MP : शहीद हेमंत करकरे पर प्रज्ञा का विवादित बयान, समर्थन में उतरे RSS नेता इंद्रेश कुमार !!

इंद्रेश कुमार !
madhya-pradesh news | Date: 01-Aug-2019 | 12:37:12
1 अगस्त 2019 ,
भोपाल !!
मुंबई 26/11 आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए विवादित बयान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने समर्थन करते हुए बचाव किया है. इंद्रेश कुमार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने करुणा दिखाई थी, जब उन्होंने स्वीकार किया कि हेमंत करकरे शहीद थे |
इंद्रेश कुमार ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया. साथ ही वर्दी में रहकर भगवा आतंकवाद को साबित करने के लिए अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को फंसाया गया |
साध्वी को आतंकवाद में फंसाने के लिए अत्याचार !
उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे को उनकी शहादत के लिए हम सम्मान करते हैं. लेकिन दूसरी तरफ लोगों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्होंने एक साध्वी को आतंकवाद में फंसाने के लिए अत्याचार किया है. इस बात को लोगों को स्वीकार करना चाहिए |
लोकसभा चुनाव के समय मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया. साथ ही प्रज्ञा ने कहा था कि अपने कर्मों की वजह से मरे हैं |
करकरे ने गलत तरीके से फंसाया !
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने यहा भी बयान दिया था कि हेमंत करकरे ने उनके साथ काफी गलत तरीके से व्यवहार किया था और गलत तरीके से फंसाया था. करकरे की मौत हमारे श्राप से हुई है |
साध्वी बोलीं थी कि ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था धर्मविरुद्ध था. वो मुझसे पूछता था कि क्या मुझे सच के लिए भगवान के पास जाना होगा, तो मैंने कहा था कि आपको जरूरत है तो जाइए. मैंने उसे कहा था तेरा सर्वनाश होगा, उसने मुझे गालियां दी थीं |
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo