गुरदासपुर : IAS अफसर पर MLA सिमरजीत बैंस के बिगड़े बोल- बाप का ऑफिस समझा है क्या ?

MLA सिमरजीत बैंस !
haryana-punjab news | Date: 08-Sep-2019 | 15:48:44
08 सितंबर 2019,
गुरदासपुर !!
पंजाब के गुरदासपुर में लोक इंसाफ पार्टी के एक विधायक और IAS अफसर की कहासुनी का विडियो सामने आया है। इस विडियो में लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। गुरदासपुर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में विधायक बैंस और अधिकारी के बीच जमकर बहस हुई। विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विडियो में लुधियाना के आत्मनगर से विधायक सिमरजीत बैंस ने धमकी भरे लहजे में गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल से कहा, 'ये तेरे बाप का ऑफिस है क्या?' विडियो में डेप्युटी कमिश्नर ने विधायक की भाषा का विरोध करते हुए कहा, 'ये जो बाप-बाप करके आप बात कर रहे हैं, ठीक नहीं है। यह बहुत गलत है।'
लुधियाना में बैंस ब्रदर्स का काफी असर !
बटाला के SDM बीआर सिंह की शिकायत के आधार पर डेप्युटी कमिश्नर से बदसलूकी के संबंध में सिमरजीत बैंस के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बैंस बंधुओं का पंजाब की सियासत में अच्छा खासा दखल है। सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना के आत्मनगर और उनके बड़े भाई बलविंदर सिंह बैंस लुधियाना दक्षिण से चुनाव जीतते रहे हैं। सिमरजीत बैंस ने 2014 के आम चुनाव में भी लुधियाना लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी। उन्हें 2.10 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए थे।
विधानसभा चुनाव में AAP से किया था गठबंधन !
पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में बैंस बंधुओं ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ आवाज-ए-पंजाब मोर्चा बनाया था। हालांकि बाद में बैंस बंधुओं ने मोर्चे से किनारा करते हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया था। विधानसभा चुनाव में सिमरजीत बैंस आत्मनगर और बलविंदर बैंस लुधियाना दक्षिण से फिर जीतने में कामयाब रहे।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo