बिहार में 500 करोड़ रुपयों का निवेश करना चाहती है ITC, सरकार को सौंपा प्रस्ताव !!

सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) !
bihar-jharkhand news | Date: 31-Dec-2017 | 10:52:59
30, दिसंबर 2017,
पटना !!
देश की बड़ी कंपनी ITC बहुत जल्द बिहार में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है. जिसे राज्य के विकास की राह में बड़ा कदम माना जा रहा है. ITC के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी संजीव पूरी ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की, जिसके बाद यह बात सामने आई कि ITC बहुत जल्द बिहार में बिस्कुट, नूडल्स, कुकिज व अन्य फूड प्रोडक्ट के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये निवेश कर सकती है. इसको लेकर ITC ने बिहार सरकार को प्रस्ताव सौंपा है.
ITC ने बिहार में निवेश करने के लिए सरकार से 60 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. ITC पिछले दिनों बिहार के सात जिलों मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय और बांका के किसानों से 1 लाख मेट्रिक टन गेहूं और मक्का की खरीद की है. जानकारी के मुताबिक ITC उन्नत किस्म की अधिक ऊपज देने वाली फसलों की खेती, पशुओं के नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है.
ITC के सहयोग से बिहार के 325 गांवों के 1.25 लाख किसानों की 60 हजार एकड़ जमीन पर अधिक ऊपज देने वाले गेहूं की प्रजातियों की जीरो टिलेज से बुआई की गई है. ITC ने अपने फ्रुट जूस ब्रांड ‘बी नेचुरल’के लिए डेढ़ हजार मेट्रिक टन लीची की खरीद के लिए सूबे के किसानों से समझौता किया है. इसके अलावा पांच जिलों के 1500 किसानों की 750 एकड़ जमीन पर आलू बीज के उम्दा किस्म को विकसित करने की परियोजना पर भी वह काम कर रही है.
ITC ने बताया कि पिछले चार वर्षों में वह प्रदेश में डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और अन्य प्रक्षेत्रों में 400 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है. मुंगेर में 150 करोड़ की लागत से डेयरी स्थापित की गई है, जिसमें प्रतिदिन 2 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है. इसके लिए 400 गांवों के 5000 किसानों से दूध संग्रह किया जाता है. ITC का प्रमुख ब्रांड ‘आशीर्वाद स्वास्ति’ धी मुंगेर डेयरी का ही उत्पाद है. इसके अलावा ITC 3 लाख पशुओं के नस्ल सुधार के लिए भी काम कर रही है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo