बिहार हिंसा पर तेजस्वी ने मोहन भागवत पर निशाना सांधते हुए कहा- 14 दिन बिहार में रुक कर ट्रेनिंग दे गए !!

तेजस्वी यादव !
bihar-jharkhand news | Date: 30-Mar-2018 | 14:57:59
30 मार्च 2018,
बिहार !!
बिहार में फैली हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले राज्य के 6 जिलों में हिंसा फैली हुई थी जिसके बाद शुक्रवार सुबह भी नवादा में माहौल बिगड़ने की बात सामने आई थी. अब इस मुद्दे पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर सीधा निशाना साधा है.
तेजस्वी ने कहा कि पूरे बिहार में जिस तरीके से भाजपा और आरएसएस के लोग दंगा भड़का रहे हैं वो चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि बिहार में मोहन भागवत 14 दिनों तक रूके थे, अपनी यात्रा में वो इस घटना को डिजाइन करके गए थे. तेजस्वी ने कहा कि 14 दिन वो लोगों को यही ट्रेनिंग देकर गए हैं, अब लोगों को उनका एजेंडा समझ आ रहा है. इन लोगों को पहले ही पता था कि ये लोग उपचुनाव में हार रहे हैं, इस वजह से ये ऐसा कर रहे हैं.
नवादा में क्या हुआ !
गौरतलब है कि बिहार के नवादा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर दो समुदाय के बीच काफी झड़प हुई है. हिंसा में कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने अभी तक 10 राउंड की फायरिंग की है. आपको बता दें कि नवादा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को नवादा बाईपास पर बजरंगबली की मूर्ति को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद से ही हालात बेकाबू होते चले गए. गाड़ियों को तोड़ने के अलावा कई दुकानों में भी आग लगा दी गई. जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है.
6 जिलों में फैली है हिंसा !
रामनवमी के मौके पर बिहार में फैली हिंसा की चिंगारी राज्य के 6 जिलों में पहुंच गई थी. कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है. बीते चार दिनों में समस्तीपुर, मुंगेर, औरंगाबाद, नालंदा, भागलपुर और अररिया में हालात बिगड़े हैं. वहीं गैर जमानती वारंट होने के बावजूद अभी भी अर्जित चौबे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo