J&K : सेना की जबावी फायरिंग में दो पत्थरबाजों की मौत होने से, घाटी में शांति की पहल को लगा झटका !!

jammu-kashmir news | Date: 28-Jan-2018 | 16:31:21
28 जनवरी 2018,
श्रीनगर !!
एक ओर सरकार जहां कश्मीर घाटी में शांति की पहल कर रही है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को जो हुआ उसने इस शांति प्रक्रिया को एक बड़ा झटका दिया है। शोपियां में शनिवार को करीब 200 पत्थरबाजों ने सेना के काफिले को घेर लिया, बचाव में सेना की फायरिंग में दो नागरिकों की मौत हो गई तो वहीं सात अन्य घायल हो गए। भीड़ ने सेना के एक अधिकारी को घेरकर मारने और कई गाड़ियों को जलाने का प्रयास भी किया।
इस वाकये से गुस्साईं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की और कहा कि हर एक नागरिक की मौत पर घाटी में चल रही शांति वार्ता को झटका लगता है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सीएम मुफ्ती को आश्वस्त किया कि वह इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगी और आर्मी को निर्देश देंगी कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।
ये है मामला !
इससे पहले सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, 'सेना का एक काफिले पर करीब 100-150 पत्थरबाजों ने हमला कर दिया और बाद में उनकी संख्या बढ़कर 200-250 तक पहुंच गई। भीड़ ने सेना की चार गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया और जलाने की कोशिश की। उग्र भीड़ ने सेना के एक अधिकारी को घेरकर जान से मारने और उनके हथियार छीनने की कोशिश भी की गई थी।'
PRO ने बताया कि घिर जाने के बाद मजबूरी में सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया, 'अधिकारी को भीड़ का शिकार होने से और सरकारी गाड़ियों को जलने से बचाने के लिए सेना ने कार्रवाई की। इसमें बुलेट्स लगने से करीब सात लोग घायल हुए और दो नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा 11 गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।'
सेना की इस कार्रवाई के विरोध में हुर्रियत ने रविवार को कश्मीर बंद बुलाया है। घाटी में इंटरनेट सेवाएं शनिवार से ही बाधित हैं।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo