फरीदाबाद : अभिनेत्री श्रीदेवी जैसा हादसा, होटल के बाथटब में मिली NRI महिला की लाश !!

होटल के बाथटब में मिली NRI महिला की लाश !
crime news | Date: 27-Apr-2018 | 17:02:15
27 अप्रैल 2018,
फरीदाबाद !!
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक NRI महिला अभिनेत्री श्रीदेवी जैसे हादसे का शिकार हो गई. यहां होटल ताज विवांता के एक कमरे के बाथरूम में मृत पड़ी मिलीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला की मौत पानी में डूबने के चलते हुई लग रही है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रितु कुमार के रूप में की है.
होटल के रूम नंबर 631 में ठहरी हुई थीं !
पुलिस ने बताया कि लंदन में बस चुकीं रितु बीते 22 अप्रैल से होटल ताज विवांता में रह रही थीं. वह होटल के रूम नंबर 631 में ठहरी हुई थीं. गुरुवार की सुबह से रितु के घरवाले फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रितु फोन का जवाब नहीं दे रही थीं.
पूरे दिन इंतजार करने के बाद रितु के घरवालों ने गुरुवार की शाम फरीदाबाद पुलिस को सूचित किया और अनुरोध किया कि वे होटल जाकर देखें कि सब सकुशल है या नहीं. परिवार वालों के अनुरोध पर पुलिस होटल पहुंची और डुप्लिकेट चाबी से रितु का कमरा खुलवाया.
पुलिस ने बताया- लंदन से रितु के पति भारत आए !
कमरा खुला तो रितु वहां नहीं मिलीं. इसके बाद होटल स्टाफ ने जैसे ही कमरे के अंदर का बाथरूम खोला, सबके होश उड़ गए. रितु की लाश बाथटब में पड़ी हुई थी. बाथटब में पानी भी भरा हुआ था. पुलिस ने बताया कि लंदन से रितु के पति भारत आ चुके हैं और पुलिस जां में सहयोग दे रहे हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo