राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ती जा खींचतान, अब दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे !!

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे !
rajhasthan news | Date: 26-Apr-2018 | 16:14:05
26 अप्रैल 2018,
नई दिल्ली !!
राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लड़ाई बढ़ती जा रही है. इस मामले को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंची हैं. बात दें, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर वसुंधरा राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच तनातनी चल रही है.
शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते है शाह !
सूत्रों के मुताबिक अमित शाह चाहते हैं मोदी सरकार में कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए. वहीं, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ हैं.
माना जा रहा है कि इस तरह से केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ पहली बार किसी राज्य में इतने बड़े स्तर पर बगावती सुर उठे हैं. यह पहला मौका है जब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी राज्य में खुद के स्तर पर नाम तय करने के बावजूद उसे घोषित नहीं कर पा रहा है. इसकी बड़ी वजह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विरोध है.
भाजपा का चुनाव जीतना हो सकता है मुश्किल !
वसुंधरा राजे के समर्थक मंत्रियों और विधायकों ने सोमवार (23 अप्रैल) को भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर गजेंद्र सिंह के नाम पर एतराज जताया है. इनका तर्क है कि अगर गजेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव जीतना मुश्किल होगा. प्रदेश के नेताओं को लगता है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राजपूत हैं. प्रदेश अध्यक्ष भी अगर राजपूत हो गया तो बाकी जातियां नाराज हो जाएगी और भाजपा का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo