Mon 16, Dec 2019
Mon 16, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

PM आवास योजना के पैसे लेकर भी लोग नहीं बना रहे मकान, पैसे का हिसाब मांगने पर दे रहे धमकी !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

लोगों ने नहीं बनाए पूरे मकान !



rajhasthan news | Date: 24-Feb-2018 | 16:57:14

24 फरवरी 2018, 

जयपुर !!

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक देश में सभी को छत देने की बात कही जा रही है. इसके लिए लक्ष्य और उसके पूरा होने के आंकड़े भी पेश किए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत क्या है, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. सरकार मकान बनाने के लिए गरीबों के खाते में पैसे डाल रही है, लेकिन लोग पैसे लेकर खर्च कर लेते हैं. किसी ने उस पैसे से मोटरसाइकल खरीद ली तो कोई दूसरी पत्नी ले आया. मकान के नाम पर कहीं पत्थरों का टीला है तो कहीं झोपड़ियां. परेशान सरकार अब लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रही है. अब तक 80 गरीबों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया है.

2022 तक सबको घर देने का वादा !

देश में पहले गरीबों को मकान देने के लिए इंदिरा अवास योजना चलती थी, जिसका 2015 में नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना रख दिया और ऐलान हुआ कि 2022 तक सभी के सिर पर छत होगी. इसके लिए योजना बनी कि सरकारी विभागों से घर बनाकर देने के बजाए खुद जरुरतमंद को उसके खाते में पैसे जमा करवाया जाए. कुल एक लाख 48 हजार का पैकेज एक कमरा, एक स्टोर, एक रसोई और एक चबूतरा के लिए दिया जाने लगा. सरकार की मानें तो हर तरफ घर बन रहा है, लेकिन सच जानने के लिए मीडिया ने जयपुर में इसकी पड़ताल की.

पैसे मिलने के बावजूद भी नहीं बना रहे घर !

जयपुर से 40 किमी. दूर फागी कस्बे में कागजों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार घर बने हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि एक भी घर नहीं बना है. 45 साल के एहसान के तीन बच्चे हैं, सभी मिलकर मजदूरी करते हैं और डंडे में कपड़े की छत बनाकर रहते हैं. मार्च 2017 में एहसान को मकान बनाने के लिए तीस हजार रुपये की पहली किश्त मिली थी और नवंबर 2017 में 90 हजार की दूसरी किश्त भी मिल गई. लेकिन पैसे मिलते ही सारे पैसे खर्च कर डाले और अब भी उसी झोपड़ी में रह रहे हैं जहां पहले रह रहे थे.

सरकारी अधिकारियों ने दी मुकदमा दर्ज करने की धमकी !

वहीं एक और घर ऐसा है जिन्हें पहली किश्त नवंबर 2017 में मिली और दस दिन के अंदर ही सारे पैसे निकाल लिए. घर बनाने के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी. अब सरकारी अधिकारी मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं तो उनका कहना है कि पैसे रखे हैं, लेकिन पत्थर-बजरी पर रोक की वजह से घर नहीं बन रहा है.

इसी तरह जयपुर जिले के पाटन के भीमा राम सैनी ने पैसे लेकर खर्च कर लिए और अब भी किराए के घर में रह रहे हैं. नवीन को पहली किश्त मिली लेकिन उन्होंने भी घर बनाने के बजाए खर्च कर डाले. अब उनका कहना है कि साढ़े बाइस हजार की पहली किश्त मिली थी वो बीमारी के इलाज में खत्म हो गए. अब सरकार कह रही है कि पहली किश्त का काम दिखाओ तो पैसे मिलेंगे.

पैसे का हिसाब मांगने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी ! 

वहीं राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि कुछ जगहों पर ऐसी समस्या है जिसे हमने दूर करने की कोशिश की है. मंत्री जी चाहें जो कहें लेकिन नाम नहीं बताने की शर्त पर अधिकारी कह रहे हैं कि कई जगह पर पैसे का हिसाब मांगने या देखने जा रहे हैं तो गांव वाले पीटने तक की धमकी देकर भगा दे रहे हैं. रामकिशोरपुरा में अधिकारी ने मकान शुरू कराने के लिए कहा तो बलात्कार के झूठे मुकदमे तक में फंसाने की धमकी दे डाली.

राजस्थान में 2016-17 में गरीबों के 2 लाख 50 हजार 58 आवास बनाने का लक्ष्य था. जिनमें से सरकार ने 2 लाख 50 हजार 15 आवास बनाने के लिए लोगों के खाते में पैसे डाल दिए, लेकिन इसमें से केवल एक लाख 59 बजार 102 लोगों ने ही तीसरी किश्त ली. यानी 36 फीसदी आवास का कोई अता-पता नहीं है. जबकि नियम के अनुसार एक साल के अंदर मकान बनना जरूरी है.

सिर्फ 17 फीसदी लोगों ने बनाए मकान !

2017-18 के आंकड़े तो और भी हैकान करने वाले हैं. 2017-18 में 2 लाख 23 हजार 629 लोगों के मकान बनाने का लक्ष्य था. जिसमें से 2 लाख 15 हजार 347 लोगों के खाते में सरकार ने पहली किश्त डाल दी है, लेकिन उनमें से मात्र 36 हजार 786 लोगों ने तीसरी किश्त ली है. यानी मात्र 17 फीसदी लोगों ने मकान पूरे किए हैं.

कुछ जिलों के हालात तो बेहद चिंताजनक है. इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का घर धौलपुर और इस योजना के मुखिया ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ का चुनाव क्षेत्र भी है. गौरतलब है कि ये वो जिले हैं, जहां सबसे ज्यादा गरीब रहते हैं.

जिला          मकान के लिए पैसे मिले           मकान पूरे हुए

जैसलमेर -          3022                                  374

बाड़मेर -            18510                                 1076                    

सवाईमाधोपुर -    4774                                   336    

धौलपुर -            2068                                    250

दौसा -               5866                                    489  

उदयपुर -         25336                                  1599

प्रतापगढ़ -       11556                                   401  

डूंगरपुर -        15043                                   1096

चूरु -              4801                                       697

राजसमंद -      4612                                     126

करौल-            2984                                      67

कुछ मामले तो ऐसे हैं कि लोग दीवार उठाकर टीन की चादर डाल रहे हैं. दीवार उठाने पर 90 हजार रुपये मिलते हैं, लेकिन लोग छत नहीं डालते हैं. क्योंकि छत डालने के बाद केवल 30 हजार रुपये ही मिलते हैं. फागी के ही अशोक ब्रह्मभट्ट को दो किश्त मिल गई हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने छत डालने के बजाए टीम टप्पर डाल लिया है. उनकी पत्नी टीकू का कहना है कि अब आगे की किश्त मिल जाए तो छत भी डलवा लूंगी. इसी तरह संतोषी का भी हाल है. संतोषी को 2016 में पैसे मिले थे. छत तो डाल लिए मगर शौचालय बनाने के पैसे नहीं हैं तो आखिरी किश्त भी नहीं मिल रही है. लिहाजा अब भी अपनी झोपड़ी में रह रही हैं.

अपना घर बनाने में सक्षम लोग उठा रहे योजना का फायदा !

इस योजना का फायदा ज्यादातर वही लोग उठा रहे हैं जो अपना घर बनाने में सक्षम हैं और सरकार से पैसे लेकर बड़ा घर बना रहे हैं. इसमें सरपंच और पंचायत की भूमिका होती है. क्योंकि यही लोग मकान के लिए पैसे देने के लिए नाम आगे भेजते हैं. इनका कहना है कि लोग संपन्न हो चुके हैं मगर 2011 में इनका नाम गरीबी रेखा के नीचे था.

इस तरह के पैसे की लूट से परेशान सरकार ने हर पंचायत में लोगों को समझाने-बुझाने के लिए लोगों की नियुक्ति शुरू की है, जिन्हें अगर मकान पूरे करवाने में सफलता मिलती है तो 2200 रुपये ईनाम मिलेगा.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • राजस्थान : नाराज CM गहलोत ने 9 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 3 को थमाई चार्जशीट !!

  • राजस्थान : भाजपा ने की विशेष सत्र बुलाने की मांग, गृह मंत्रालय छोड़ें CM गहलोत !!

  • राजस्थान : कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला बोले- मोबाइल पर गलत सामग्री देख बिगड़ रहे बच्चे !!

  • राजस्थान : अशोक गहलोत बोले- पूरे देश में सिमट रही भाजपा, आंकड़े छिपाती है सरकार !!

  • राजस्थान : गोवंश को बचाने में पेड़ से टकराई 2 मिनी बसें, 12 की मौत, कई लोग घायल !!

  • राजस्थान निकाय चुनाव : 36 से 6 पर पहुंची भाजपा, 49 में से 20 सीटों पर जीती कांग्रेस !!

  • अवमानना याचिका पर गहलोत सरकार को HC से नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब !!

  • राजस्थान : नैशनल हाइवे पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, 10 की मौत, 25 लोग घायल !!

  • राजस्थान : निकाय चुनाव में 71.53 फीसदी मतदान, 19 नवंबर को आएंगे नतीजे !!

  • दिल्ली के बाद अब अलवर में वकीलों ने हरियाणा पुलिस के जवान को पीटा !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo