बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर CBI ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में की पूछताछ !!

राबड़ी देवी !
bihar-jharkhand news | Date: 23-May-2018 | 15:00:47
23 मई 2018,
पटना !!
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर CBI ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को CBI की टीम उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहंची। राबड़ी देवी के खिलाफ RJD के पूर्व MLC अनवर अहमद के बेटे अरशद अहमद ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया था।
मामले की जांच की पूछताछ करने CBI टीम राबड़ी के घर पहुंची !
CBI के प्रवक्ता आरके गौर ने बताया कि अनवर अवामी कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन थे और अनवर निदेशक थे। आरोप है कि उस दौरान राबड़ी देवी ने 8 नवबंर 2016 में नोटबंदी के बाद पटना के मुरादपुर ब्रांच के अपने अकाउंट में दस लाख रुपये जमा किए थे। इस मामले की जांच की पूछताछ करने CBI टीम राबड़ी के घर पहुंची थी।
इस मामले में CBI की ऐंटी करप्शन ब्रांच ने मदर इंटरनैशनल एकैडमी के डायरेक्टर अरशद, कैशियर अभय कुमार और प्रकाश कुमार सिन्हा सहित कार्यवाहक मैनेजर कौशलेंद्र कुमार शर्मा सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। CBI ने बताया कि अभय उस समय मुरादपुर ब्रांच में , प्रकाश पटना की सिटी ब्रांच और कौशलेंद्र राजा बाजार बैंक में तैनात थे।
आयकर विभाग ने इस केस से जुड़े लोगों के घर में की थी छापेमारी !
CBI को मामला सौंपने से पहले 13 जनवरी 2017 में आयकर विभाग ने इस केस से जुड़े लोगों के घर में छापेमारी की थी। CBI में दर्ज FIR में कहा गया है कि अरशद के स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम पर बैंक में 41 अकाउंट्स थे। उनके अकाउंट में नोटबंदी के बाद 500-1000 के 70.46 लाख पुराने नोट जमा हुए।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo