पोखरण : दुनिया की सबसे तेज एंटी शिप सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' का में सफल परीक्षण !!

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' !
rajhasthan news | Date: 22-Mar-2018 | 12:50:09
22 मार्च 2018,
पोखरण !!
राजस्थान के पोखरण में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण किया गया. ये परीक्षण गुरुवार सुबह किया गया. आपको शायद ये पता हो कि "ब्रह्मोस" दुनिया की सबसे तेज एंटी शिप मिसाइल है.
डेडली कांबिनेशन है सूखोई और ब्रह्मोस की जोड़ी !
इससे पहले भी ब्रह्मोस का सफल परीक्षण हो चुका है. पिछले साल नवंबर में ब्रह्मोस को फाइटर जेट सुखोई से दागा गया था, जो कि सफल रहा था. सूखोई और ब्रह्मोस की जोड़ी को डेडली कांबिनेशन भी कहा जाता है| ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 290 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती है, जबकि सूखाई-30 फुल टैंक ईंधन के साथ 2500 किलोमीटर तक मार कर सकती है|
ब्रह्मोस का निशाना अचूक है. इसलिए इसे 'दागो और भूल जाओ' मिसाइल भी कहा जाता है. दुनिया की कोई भी मिसाइल तेज गति से हमले के मामले में इसकी बराबरी नहीं कर सकती. यहां तक कि अमेरिका की टॉम हॉक मिसाइल भी इसके मुकाबले नहीं ठहरती.
जानें ब्रह्मोस के बारे में !
1. ब्रह्मोस कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है इसलिए रडार की पकड़ में नहीं आती.
2. भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी पर ब्रह्मोस का नाम रखा गया है. ये इस लिए कि इसे डीआरड़ीओ ने भारत-रूस के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर डेवलप किया.
3. ब्रह्मोस 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 290 किलोमीटर तक के ठिकानों पर अटैक कर सकती है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo