ताजमहल विवाद : PM मोदी का इशारा नहीं समझ रहे भाजपा के मंत्री, अब आया हरियाणा के बड़बोले मंत्री अनिल विज का बयान !!

haryana-punjab news | Date: 20-Oct-2017 | 15:19:05
20 अक्टूबर 2017,
नई दिल्ली !!
मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस बढ़ती ही जा रही है.भाजपा के मंत्रियों में ताजमहल पर विवादित बयान देने की होड़ सी लगी है|
हालांकि मोदी इस बहस को खत्म करने के लिए बयान दे चुके हैं, मोदी ने हालिया गुजरात दौरे पर कहा था कि, ताजमहल के निर्माण में भारतियों का खून पसीना लगा है, पर भाजपा के मंत्री और संगठन के लोग PM मोदी के बयान के बाद भी अपने नेता के बयान का इशारा न समझ कर ताजमहल पर विवादित बयान देकर संघ की नज़रों में अपने-अपने नंबर बढ़ाने में लगे हैं|
ताजमहल पर बहस में अब हरियाणा सरकार के सबसे बड़बोले और हमेशा विवादों में रहे मंत्री अनिल विज भी कूद पड़े हैं, और उनका ताजमहल पर विवादित बयान आया है
शुक्रवार को अनिल विज ने ट्वीट कर कहा है, ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है. विज का कहना है कि ताजमहल के मॉडल को घरों में भी रखना लोग अपशगुन मानते हैं. बिल्डिंग बहुत खूबसूरत है पर उसमें कब्रें ही तो हैं.
विनय कटियार ने भी की थी टिप्पणी !
इससे पहले बीजेपी नेता विनय कटियार ने भी इस बहस को नया मोड़ दिया था. उन्होंने कहा था कि ताजमहल भगवान शिव का मंदिर 'तेजो महल' है, जिसे शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया. कटियार ने कहा था, 'ताजमहल हिन्दू मंदिर है. जिसको तेजो महल कहा जाता था. इतिहासकार पीएन ओक की एक किताब भी ऐसा ही कहती है. शाहजहां ने इसमें अपनी पत्नी को दफनाने के बाद इसे एक मकबरे में बदल लिया था.
संगीत सोम ने भी दिया था बयान !
कटियार से पहले मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया. उन्होंने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताया था.
सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था. इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था. संगीत सोम बोले कि अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo