मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और SP का अभी तक कोई गठबंधन नहीं : अखिलेश यादव !!

अखिलेश यादव !
madhya-pradesh news | Date: 20-May-2018 | 15:15:47
20 मई 2018,
नई दिल्ली !!
कर्नाटक में JDS के साथ मिलकर येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को गिराने के बाद अब कांग्रेस की निगाह मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गई है. हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन का ऐलान नहीं किया गया है.
शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ अभी तक कोई गठबंधन नहीं हुआ है.
गठबंधन की संभावनाओं से नहीं किया इनकार !
अखिलेश ने खजुराहो में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव से पहले अपने संगठन को विस्तार और मजबूती देने का काम कर रहे हैं. हम इस प्रदेश में लंबे समय तक काम करने और रिश्ता जोड़ने आए हैं.’’
भाजपा के लोग सौ-सौ करोड़ रुपये में विधायक खरीदने में लगे थे !
उन्होंने कर्नाटक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है, वरना भाजपा के लोग सौ-सौ करोड़ रुपये में विधायक खरीदने में जुटे हुए थे.
इस दौरान उन्होंने भाजपा को नसीहत भी दी की भगवा पार्टी ने देश में जहां कहीं भी इस तरह से सरकार बनाई है, तो उसे ईमानदारी दिखाते हुए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए व खुद को असली राष्ट्र भक्त साबित करने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए.
शिवराज सिंह चौहान से जनता खुश नहीं !
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत बदतर है. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता खुश नहीं है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo