केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किया वादा : हरियाणा और हिमाचल में पर्यावरण और पर्यटन के सभी प्रस्तावों पर होगा काम !!

haryana-punjab news | Date: 19-Jan-2018 | 17:38:09
19 जनवरी 2018
यमुना नगर (हरियाणा) से....... प्रवीन मुदगील....
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि हरियाणा और हिमाचल सरकार पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जो भी प्रपोजल ले कर आयेंगे उस को पूरा किया जायेगा और सरस्वती नदी के उदगम स्थल आदिबद्री में एक डैम बना कर पानी को रोका जाएगा, इससे जहां इस क्षेत्र का भू-जल रिचार्ज होगा वहीं पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।
इसके इलावा कळंब से कलेसर तक सड़क मार्ग को ठीक करके इस सर्किट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती नदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पिहोवा में पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है इसके लिए आज आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव यात्रा का शुरू की गई है। यह यात्रा 22 जनवरी को पिहोवा में सम्पन्न होगी।
नितिन गडकरी आज आदिबद्री में अन्तर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करने के बाद बतौर मुख्यातिथि जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आदिबद्री को ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आदिबद्री स्थल को विश्व स्तर का पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से धन की कोई कमी नही रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के तट पर ही ऋगवेद की रचना की गई थी और इस इसलिए वेदों में भी सरस्वती का वर्णन है। उन्होंने इतिहासकार डॉ. वाकनकर तथा मोरोपंत का इस स्थल से गहरा सम्बंध बताते हुए कहा कि जब वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्र थे तो इन दोनो इतिहासकारों ने सरस्वती नदी के उदगम स्थल की जानकारी दी थी, आज केन्द्र व हरियाणा सरकार द्वारा आदिबद्री को विकसित किए जाने की दिशा में किए गए कार्य से इन दोनो इतिहासकारों को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
अन्तर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आदिबद्री स्थल पर आदिबद्री नारायण मङ्क्षदर से केदारनाथ मङ्क्षदर के बीच के पुल को बड़ा बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डैम के क्षेत्र में आने वाले 88 एकड़ क्षेत्र में गांव भेड़ो व मन्त्रा के निवासियों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस डैम की रिपोर्ट तैयार हो गई है और इसे केन्द्र सरकार के पास शीघ्र ही भेज देंगे। उन्होंने कहा कि शिवालिक क्षेत्र की रेंज में आने वाली विभिन्न नदियों पर बांध बनाकर पानी को रोका जाएगा और उसके बाद वह सारा पानी सरस्वती नदी में छोड़ा जाएगा ताकि भूजल रिजार्च हो सके और लोगों के पीने तथा खेतों में सिंचाई के लिए यह पानी काम आ सके।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दादूपुर नलवी पर बोलते हुए कहा कि सोमनदी, भोली नदी व पथराला आदि नदियां इस क्षेत्र में बाढ का कारण बनती है। इसलिए इन नदियों का पानी डैम बनाकर रोका जाएगा जिससे दो-तीन जिलों में पानी की आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कालका से कलेसर तक पर्यटन सर्किट विकसिक करने की प्रतिबद्वता व्यक्त की।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo